क्रिसमस के अवसर पर तीर्थनगरी वृंदावन में सद्भाव की मिसाल देखने को मिल रही है। यहां जन-जन के आराध्य श्रीकृष्ण सांता क्लॉज के अवतार में नजर आ रहे हैं। अपने आराध्य के लिए भक्त सांता क्लाज की पोशाकें खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
बांकेबिहारी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के बांकेबिहारी, लोई बाजार, रंगजी बाजार, शाहजी मंदिर बाजार, इस्कॉन बाजारों की दुकानों पर सांता पोशाकों की जमकर बिक्री हो रही है। खास बात यह कि यह पोशाकें ऊनी और मांगलिक प्रतीक लाल रंग में होने के कारण श्रद्धालुओं खूब पसंद आ रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
सांता क्लॉज की पोशाक में लड्डू गोपाल
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से आईं श्रद्धालु अस्मिता ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण तो वैसे ही सभी की मनोकामनाओं को पूरी करते हैं, फिर भी सांता की पोशाक में उन्हें देखना खासा खुशनुमा और आह्लादकारी होगा। क्रिसमस के मौके पर सांता क्लॉज के रूप में भक्तों की मुरादें पूरी करेंगे।
4 of 5
क्रिसमस के मौके पर सजी दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी मंदिर बाजार के पोशाक व्यवसायी नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि कान्हा के लिए भक्तों को सांता क्लॉज की पोशाकें खूब भा रही हैं। उनका कहना है कि आस्था रूपी यह पोशाकें आज देश में व्याप्त अस्थिरता के बीच सामाजिक सद्भाव का संदेश दे रही हैं।
मथुरा के बाजारों में उपहारों की जमकर खरीदारी हो रही है। दुकानदार अनुराग शर्मा ने बताया कि इस बार छह-चार फीट के सांता क्लॉज लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, वहीं 20 फुट का क्रिसमस ट्री के साथ ही लाइटिंग ट्री को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।