फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को जब पुलिस ने घेरा, तो बदलता रहा चेहरे का रंग, देखें तस्वीरें

Thu, 13 Sep 2018 09:15 AM IST
डिजिटल टीम, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
भक्तों से हमेशा घिरे रहने वाले कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने ये सोचा भी नहीं होगा कि पुलिस गिरफ्तार करेगी। वह भी अपनी बात कहने की पाबंदी लगाकर। ऐसा ही कुछ उनके साथ आगरा में हुआ। वे मंगलवार को आगरा पहुंचे, तो भक्त और समर्थकों से ज्यादा पुलिस सामने मिली। इतना ही नहीं पुलिस उन्हें गिरफ्तार करके पुलिस लाइन भी ले गई। इस बीच कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के चेहरे के भाव बदलते रहे।

एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान ही पुलिस पहुंच गई। कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को असहज महसूस हुआ।
विज्ञापन

2 of 6
पुलिस के घेरे में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
कमला नगर स्थित होटल में पुलिस ने डेरा डाल दिया। पुलिस के घेरे में होटल से बाहर निकलते हुए कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर।
विज्ञापन

3 of 6
पुलिस बस में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को गिरफ्तार करके पुलिस लाइन ले जाने लगी। इसी दौरान कथावाचक देवकीनंदन कुछ कहने का प्रयास करते दिखे।

4 of 6
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस गिरफ्त के दौरान कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के चेहरे पर तनाव दिखाई दिया। वे कुछ सोचते नजर आए।
विज्ञापन

5 of 6
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के चेहरे में दर्द छलक गया। वे बहुत गंभीर मुद्रा में नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
चिरपरिचित अंदाज में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने अपने बालों को संवारा। मालूम हो कि एससी-एसटी एक्ट को लेकर खंदौली के एक गांव में मंगलवार को एक सभा होने वाली थी। इस सभा में देवकीनंदन ठाकुर बड़ी घोषणा करने जा रहे थे, लेकिन प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण सभा स्थगित करनी पड़ी।

वे मंगलवार को खंदौली न जाकर आगरा पहुचे। यहां पर पत्रकारों के बीच अपनी बात रखना चाह रहे थे। इसी बीच पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस की नजरबंदी में उन्हें पुलिस लाइन तक लाया गया। यहां से उन्हें रिहा कर दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें