फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवोत्थान एकादशी: आज सिद्धि सहित छह शुभ योग में बजेगी शहनाई, जानिए पूजा का समय

Wed, 25 Nov 2020 11:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
भगवान विष्णु (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
देवोत्थान एकादशी पर बुधवार को छह शुभ योग बन रहे हैं। इनमें दामिनी योग, सिद्धि योग, महालक्ष्मी योग, शंख योग, मालव्य योग और रवि योग हैं। शादी-विवाह के लिए देवोत्थान का मुहूर्त अनसूझ होता है। इस दिन तुलसी विवाह का अनुष्ठान भी किया जाता है। एकादशी तिथि गुरुवार सुबह तक रहेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दीयों से जगमग बटेश्वर के घाट - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषाचार्य शिवशरण पाराशर ने बताया कि इस दिन माता तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम के साथ करने की भी मान्यता है। तुलसी विवाह अनुष्ठान से भी कन्यादान जितना ही पुण्यफल मिलता है। एकादशी तिथि मंगलवार मध्यरात्रि के बाद 2.42 बजे से गुरुवार की सुबह 5.10 बजे तक रहेगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
बटेश्वर में यमुना घाट पर भक्तों की भीड़ ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बटेश्वर मंदिर के पुजारी जयप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि देवोत्थान एकादशी पर गोकुलनाथ मंदिर में तुलसी शालिग्राम के विवाह के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंचती हैं।

4 of 5
एकादशी व्रत 2018
पूजा का समय शाम 5:10 से 7:06 बजे तक 
ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय ने बताया कि देवोत्थान एकादशी की पूजा का समय शाम  5:10 से 7:06 बजे तक  रहेगा। पुराणों में बताया गया है कि चार माह तक क्षीर सागर में शयन के बाद भगवान विष्णु देवोत्थान एकादशी पर जागते हैं। पूजन के समय ऊं नमो भगवते वासुदेवाय, श्री राधा कृष्णाय नम: का पाठ करना चाहिए। श्रीमद्भागवत गीता का पाठ करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dev ekadashi
शुभ योगों के खास महत्व
सिद्धि योग से सिद्धि प्राप्त होती है। महालक्ष्मी योग से धन और भौंतिक सुख मिलते हैं, शंख योग से विवाह, संतान प्राप्ति होती है, दामिनी योग से चतुर बुद्धि, प्रसिद्धि और विद्या धन प्राप्त होता है, मालव्य योग भौतिक सुख, धन संपदा दिलाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें