फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्टः संतों की शरण में 'सरकार', नाराजगी दूर करने का प्रयास

Wed, 12 Feb 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
रमणरेती आश्रम पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक 19 फरवरी को दिल्ली में होनी है। इसमें राम मंदिर निर्माण की तिथि की घोषणा हो सकती है। इससे पहले देशभर में संतों को साधने की कवायद शुरू हो गई है। बताया जाता है कि इसी सिलसिले में सोमवार की रात सड़क मार्ग से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पत्नी और बेटे के साथ गुरु शरणानंद महाराज के रमणरेती आश्रम पहुंच गए। यहां उन्होंने संतों के साथ मंत्रणा कर उनकी नाराजगी दूर करने का प्रयास किया।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रमणरेती आश्रम पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
राममंदिर निर्माण के लिए बनाए गए ट्रस्ट में कुछ संतों के नाम शामिल करने को लेकर विरोध के सुर उठ रहे हैं। चूंकि 19 फरवरी को ट्रस्ट की बैठक में राम मंदिर निर्माण की घोषणा हो सकती है, इसलिए केंद्र और प्रदेश की सरकार नाराज संतों को साधने में जुट गई है। मथुरा-वृंदावन के संतों के बीच उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सक्रियता अधिक है। इसलिए मौर्य को ही यहां की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन

3 of 6
रमणरेती आश्रम पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार की रात रमणरेती आश्रम पहुंचे थे। यहां उन्होंने स्वामी इंद्रेश आनंद, स्वामी हरिदास, स्वामी दिव्यानंद, स्वामी हरदेव आनंद, स्वामी रघुनाथ दास, स्वामी नागेंद्र महाराज के साथ राम मंदिर निर्माण पर चर्चा की। बाद में वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर संतों के साथ मंत्रणा की। 

4 of 6
बांके बिहारी जी के दर्शन करते उपमुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से कहा कि 19 फरवरी को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक के बाद शीघ्र ही राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। मामले में सर्वोच्च न्यायालय का आदेश आने के बाद ही सबकुछ तय कर लिया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में न्यास की घोषणा कर दी है। न्यास की बैठक में बुलाया जाएगा तो जरूर जाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
रमणरेती आश्रम पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मथुरा-वृंदावन में पहुंचकर शांति मिलती है। वो बहुत भाग्यशाली हैं कि ठाकुरजी उन्हें यहां बुलाते हैं। सभी ब्रजवासियों को होली की शुभकामनाएं। मथुरा के डॉक्टर के अपहरण के मामले में कहा कि यह गंभीर मामला है। इसकी जांच चल रही है। अपराधी को सजा दिलाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बांकेबिहारी मंदिर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन करने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने लगभग 20 से 25 मिनट ठाकुर बांकेबिहारी की शरण में बिताए। मंदिर के सेवायत मोहित गोस्वामी और पुनीत गोस्वामी ने उप मुख्यमंत्री को उनके परिवार को पूजन कराया। मंदिर में बांकेबिहारी महाराज के जयकारा लगाने के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने प्रस्थान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें