फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: डिप्टी सीएम कर रहे थे निरीक्षण, इमरजेंसी के गेट पर ई-रिक्शा में तड़पती रही वृद्धा

Fri, 09 Sep 2022 05:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
mainpuri news - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जब वे इमरजेंसी में पहुंचे, इसी बीच मुख्य गेट पर 65 साल की एक महिला करीब 20 मिनट तक उपचार के लिए तड़पती रही। वार्ड ब्वॉय भी नहीं पहुंचे, तो परिजन ही महिला को व्हीलचेयर से इलाज के लिए ले गए।

उपमुख्यमंत्री के निरीक्षण के वक्त शहर के मोहल्ला करहल रोड निवासी संजय ने उप मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि उसके भाई मुकेश की हालत गंभीर है वह हार्ट का मरीज है उसे उपचार दिलाया जाए। उप मुख्यमंत्री ने सीएमएस से उसे भर्ती कर उपचार देने की बात कही। सीएमएस ने बताया कि अस्पताल में हृदयरोग विशेषज्ञ नहीं है। इसके बाद मुकेश को रेफर कर दिया गया। डिप्टी सीएम ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती विनोद कुमार के 10 वर्षीय पुत्र सोहिल की मां से उपचार के बारे में जानकारी ली। सोहिल की मां विनीता ने उन्हें बाहर से कराया हुआ अल्ट्रासाउंड दिखाया। यह देख मुख्यमंत्री ने सीएमएस से पूछा यह बाहर से क्यों कराया गया, तो उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं है। इसके बाद वे आगे बढ़ गए।
विज्ञापन

2 of 5
ई-रिक्शा में बैठी वृद्ध महिला - फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री इमरजेंसी के ऊपरी तल पर अधिकारियों के साथ निरीक्षण के लिए चले गए। इसी दौरान शहर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी चंद्रकांता (65)जो हार्ट की मरीज हैं उन्हें ई-रिक्शा पर लेकर परिजन इमरजेंसी पहुंचे। यहां इमरजेंसी के गेट पर भीड़ थी। बाहर स्ट्रेचर था, लेकिन चंद्रकांता को व्हीलचेयर की जरूरत थी।

विज्ञापन

3 of 5
परेशान रहे तीमारदार - फोटो : अमर उजाला
इमरजेंसी के गेट पर वार्ड व्वॉय तैनात नहीं मिला। करीब 20 मिनट तक चंद्रकांता ई-रिक्शा पर ही दर्द से तड़पती रही। इसके बाद उनका धेवता अंदर से व्हीलचेयर लेकर आया, जिसमें भी पैर रखने के लिए पायदान नहीं था। जैसे तैसे शिवम ने अपनी मां के साथ अपनी नानी चंद्रकांता को 20 मिनट बाद अस्पताल में भर्ती कराया।
 

4 of 5
मरीजों से बात करते डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला

तीमारदारों के साथ जमीन पर बैठ जाना हाल 

उप मुख्यमंत्री शुक्रवार की दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। वे सीधे इंडोर गेट की तरफ बढ़े यहां गैलरी में जमीन पर बैठे तीमारदारों के साथ वह भी जमीन पर बैठ गए। पड़ोरी निवासी मटरूलाल से उन्होंने पूछा कि उनके मरीज को दवा मिल रही है कि नहीं। मटरूलाल ने बताया कि दवा मिल रही है उपचार भी मिल रहा। इसके बाद वे इंडोर वार्ड में पहुंचे, यहां भर्ती मरीजों से दवा आदि के बारे में जानकारी ली। सुल्तानगंज के देवगंज निवासी सच्चिदानंद ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि वह घायल है और उपचार ले रहा है पुलिस उसकी रिपोर्ट नहीं लिख रही। उप मुख्यमंत्री ने उसका शिकायती पत्र लिया और एसपी को निस्तारण के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मरीज के परिजनों से बात करते डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला

उप मुख्यमंत्री बोले शीघ्र होगी डॉक्टरों की व्यवस्था 

जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी का असर खुद उप मुख्यमंत्री को भी नजर आया। उप मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ करीब एक घंटे तक इमरजेंसी के ऊपर वार्ता की। इसके बाद जाते समय उप मुख्यमंत्री ने मीडिया को भरोसा दिया कि जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के साथ सारी समस्याएं शीघ्र दूर होंगी। उन्होंने बताया कि डीएम और सीएमओ को आदेश दिए गए हैं कि वे आउट सोर्स से जितनी डॉक्टरों आदि की व्यवस्था कर सकते हैं वह करें। उप मुख्यमंत्री ने इस संबंध में शासन स्तर से भी मदद का भरोसा दिलाया। 

एसपी ने डीएम के गनर को डांटा 

जिला अस्पताल में उप मुख्यमंत्री जब निरीक्षण करने पहुंचे तो लोगों की भीड़ अधिक थी। यहां डीएम के गनर और मंत्री के सुरक्षाकर्मी का आपस में धक्का लग गया। इससे डीएम का गनर नाराज हुआ। मामला एसपी तक पहुंचा तो एसपी ने बाहर आकर डीएम को गनर को डांटा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें