डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने पति बो टेनबर्ग के साथ रविवार को ताजमहल और आगरा किले का भ्रमण किया। उन्होंने सबसे पहले ताजमहल का दीदार किया। इसके बाद आगरा किले में पहुंचीं। आगरा किले में पहुंचने पर उन्होंने उस स्थान को देखने की इच्छा जाहिर की, जहां बादशाह शाहजहां को उनके बेटे ने कैद करके रखा था। इसके बाद पर्यटकों के लिए बंद पड़े मुसम्मन बुर्ज को खुलवाया गया।
संबंधित खबर- डेनमार्क की पीएम ने किया ताज का दीदार: पति के साथ नजर आईं संजीदा, तस्वीरों में यादों को सहेजा
गाइड नितिन सिंह ने डेनमार्क की पीएम को ताज विजिट के दौरान शाहजहां को कैद किए जाने की जानकारी दी थी। इस पर वह भावुक हो गई थीं। इसके बाद किले में पहुंचने पर उन्होंने उसी स्थान को देखने की ख्वाहिश की, जहां शाहजहां को कैद रखा गया। इसके बाद एएसआई अधिकारियों ने बंद पड़े मुसम्मन बुर्ज और शीश महल को खुलवाया।