फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: डेनमार्क की पीएम ने आगरा के किले में वो जगह देखी जहां शाहजहां को रखा गया कैद, कहानी सुन हुईं भावुक

Mon, 11 Oct 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आगरा किले में डेनमार्क की पीएम और उनके पति, साथ में गाइड नितिन - फोटो : अमर उजाला
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने पति बो टेनबर्ग के साथ रविवार को ताजमहल और आगरा किले का भ्रमण किया। उन्होंने सबसे पहले ताजमहल का दीदार किया। इसके बाद आगरा किले में पहुंचीं। आगरा किले में पहुंचने पर उन्होंने उस स्थान को देखने की इच्छा जाहिर की, जहां बादशाह शाहजहां को उनके बेटे ने कैद करके रखा था। इसके बाद पर्यटकों के लिए बंद पड़े मुसम्मन बुर्ज को खुलवाया गया। 

संबंधित खबर- डेनमार्क की पीएम ने किया ताज का दीदार: पति के साथ नजर आईं संजीदा, तस्वीरों में यादों को सहेजा

गाइड नितिन सिंह ने डेनमार्क की पीएम को ताज विजिट के दौरान शाहजहां को कैद किए जाने की जानकारी दी थी। इस पर वह भावुक हो गई थीं। इसके बाद किले में पहुंचने पर उन्होंने उसी स्थान को देखने की ख्वाहिश की, जहां शाहजहां को कैद रखा गया। इसके बाद एएसआई अधिकारियों ने बंद पड़े मुसम्मन बुर्ज और शीश महल को खुलवाया। 
विज्ञापन

2 of 5
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन - फोटो : अमर उजाला
गाइड ने डेनमार्क की पीएम को बताया कि मुसम्मन बुर्ज से शाहजहां अपनी कैद के दौरान ताज को निहारा करते थे। आगरा किले में उन्होंने जहांगीरी महल, अंगूरी बाग, शीशमहल और दीवान-ए-खास का भी भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आगरा की विजिट को यादगार बताया। 
विज्ञापन

3 of 5
ताजमहल में पति के साथ डेनमार्क की प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के भ्रमण के दौरान उन्होंने पार्श्व से यमुना को भी निहारा था। तभी उन्हें महताब बाग की ओर काले ताजमहल की किवंदती के बारे में बताया गया। उन्होंने किले से ताज कॉरीडोर को देखा। गाइड नितिन सिंह ने कहा कि डेनमार्क की प्रधानमंत्री के ताज दौरे से विदेशी पर्यटकों की आमद बढ़ेगी, क्योंकि करीब डेढ़ साल से विदेशी सैलानियों की आवाजाही थमी हुई है।  

4 of 5
पति के साथ फोटो खिंचातीं डेनमार्क की पीएम - फोटो : अमर उजाला
डेनमार्क की पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन पति के साथ सुबह 9:30 बजे ताजमहल पहुंचीं। फोरकोर्ट में उनका अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद वीडियो प्लेटफॉर्म पर फोटो सेशन कराया। करीब एक घंटे तक उन्होंने ताजमहल में भ्रमण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल की विजिटर बुक में लिखा- बेहद खूबसूरत - फोटो : अमर उजाला
मेटे फ्रेडरिक्सन ने ताज की पच्चीकारी और वास्तुकला को अद्भुत कहा तो कई बार उन्होंने ताज की खूबसूरती पर वेरी नाइस कहकर टिप्पणी की। उन्होंने विजिटर बुक में लिखा, यह जगह बेहद खूबसूरत है और सफेद संगमरमर का जादू है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें