फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेमोसाइल क्रेन की दस्तक से चहकी चंबल, छह हजार किलोमीटर दूर से उड़कर पहुंचे पक्षी

Sat, 10 Oct 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
डेमोसाइल क्रेन की दस्तक से चहकी चंबल - फोटो : अमर उजाला
आईयूसीएन की रेड लिस्ट में शामिल डेमोसाइल क्रेन की दस्तक से चंबल की वादियां चहक उठी हैं। मंगोलिया, चीन, कजाकिस्तान, रूस से करीब 6000 किमी उड़कर ये पक्षी आते हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आईयूसीएन की रेड लिस्ट में शामिल डेमोसाइल क्रेन - फोटो : अमर उजाला
हर साल सितंबर में ये आ जाते थे, इस बार अक्तूबर के पहले हफ्ते में आए हैं। वनकर्मी नंदराम और सतेंद्र शर्मा ने बताया कि डेमोसाइल क्रेन को स्थानीय भाषा में कुरजां कहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
डेमोसाइल क्रेन - फोटो : अमर उजाला
एक बार बनाते हैं जोड़ा
डेमोसाइल क्रेन प्रेम और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। जीवन में एक बार जोड़ा बनाने वाले ये पक्षी साथी की मौत पर खाना-पीना बंद कर देते हैं। जिससे प्राय: दूसरे की भी मौत हो जाती है।
 

4 of 5
डेमोसाइल क्रेन - फोटो : अमर उजाला
डेमोसाइल क्रेन करीब 15 दिन की देरी से चंबल में पहुंचे हैं। 6 माह के प्रवास के बाद मार्च में ये वापस जाते हैं। इनकी उम्र 20-25 साल होती है। - आरके सिंह राठौड, रेंजर, चंबल सेंक्च्युरी बाह।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चंबल सेंक्चुरी की खूबसूरत तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
इनकी लंबाई करीब तीन फुट और ऊंचाई ढाई फुट होती है, डेमोसाइल क्रेन चार किलोग्राम वजन का होता है और इनके पंखों का फैलाव छह फीट तक होता है। आसमान में पांच से आठ किमी की ऊंचाई पर उड़ान में ये पक्षी सक्षम हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें