उत्तर प्रदेश के एटा जिले की कोतवाली जलेसर क्षेत्र में शिक्षक पिता ने 15 साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए उसके शव को पेड़ पर लटका दिया। बाद में सबूत मिटाने के लिए जला दिया। मामले की प्राथमिकी मृतका की मां ने अपने पति के विरुद्ध दर्ज कराई है।
रात में पिता से बेटी की हो गई थी कहासुनी
कोतवाली क्षेत्र के गांव गणेशपुर में रविवार रात की ये घटना है। शकुंतला ने बताया कि उसके पति ब्रजवासी के एक महिला के साथ अवैध संबंध हैं। इसकी जानकारी 15 साल की बेटी नीलू को हो गई थी। 22 अगस्त की रात उसकी कहासुनी पिता के साथ हो गई। यह बात रात करीब 2 बजे की है। नीलू के विरोध को देखते हुए ब्रजवासी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में घर के पास नीम के पेड़ पर शव को लटका दिया।