यमुना का जलस्तर तीसरे दिन बुधवार को भी तेजी से बढ़ रहा है। यमुना किनारे बसी कालिंदी विहार सहित कई कालोनियों में यमुना का पानी प्रवेश कर गया। कालोनियों से लोग पलायन करने लगे हैं। बाढ़ के हालात बनने से कालोनियों में हलचल मची है।
विज्ञापन
2 of 5
यमुना का बढ़ रहा जलस्तर
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को यमुना का जलस्तर बढ़ने से केशीघाट की आठ सीढ़ियां जलमग्न हो गई हैं। श्याम कुटी क्षेत्र स्थित श्याम विहार कालोनी, यमुना विहार, कालीदह क्षेत्र स्थित कालिंदी विहार कालोनी में यमुना का पानी प्रवेश कर गया है। कालोनी में बनी कई गोशालाओं और मकानों में यमुना का पानी भर गया है।
विज्ञापन
3 of 5
कालिंदी विहार के घरों में यमुना का पानी घुसने के बाद सुरक्षित स्थान पर पलायन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
कालिंदी विहार कालोनी के लोग बाढ़ से बचने के लिए अपने सामान व मवेशियों को लेकर सुरक्षित स्थान की ओर पलायन करने लगे हैं। बाढ़ के खतरे से घबराए लोग हर पल यमुना पर नजर रखे हुए हैं। वहीं, श्याम विहार कालोनी निवासी सुंदर लाल का कहना है कि गौरानगर का बड़ा नाला जो कि यमुना में मिल रहा है। इससे यमुना का पानी कालोनी में बैक हो रहा है।
4 of 5
वृंदावन के कालीदह क्षेत्र के निकट कालिंदी विहार में बाढ़ जैसे हालात
- फोटो : अमर उजाला
नाला कालोनी के लिए खतरा बना हुआ है। राजस्व विभाग टीम बाढ़ राहत शिविर बनाने के लिए हजारी मल सोमानी नगर निगम इंटर कॉलेज, बालिका इंटर कॉलेज, लक्ष्मण शहीद स्मारक का जायजा लिया। राजस्व निरीक्षक अशोक चौधरी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर यहां बाढ़ राहत शिविर बनाए जांएगे। जायजा लिया जा रहा है।
केशीघाट पर यमुना में गश्त करते पीएससी फ्लड के जवान एवं स्थानीय पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
केशीघाट पर यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से एक प्लाटून पीएसी फ्लड तैनात की गई है। पीएसी के जवान लगातार यमुना में दो स्टीमरों से गश्त कर रहे हैं और श्रद्धालुओं को यमुना किनारे से दूर रहने की चेतावनी दे रहे हैं।