फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पथराव होते ही बरातियों में भगदड़, खेतों में छिपकर बचाई जान; अनुसूचित युवक की बरात चढ़ने से रोकने पर हंगामा

Mon, 23 Jun 2025 10:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, एटा

सार

एटा में दलित की बरात चढ़ने से रोकने पर जमकर हंगामा और पथराव हुआ। पथराव के बाद यहां हड़कंप मच गया। इसमें सिपाही घायल हो गया। अवागढ़ थाना इलाके के गांव ढकपुरा में 21 जून की रात बरात आई थी। एसएसपी और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
1 of 10
एटा में अनुसूचित जाति के युवक की बरात रोकने पर हंगामा और पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एटा में दलित की बरात चढ़ने से रोकने का आरोप लगाते हुए लोगों ने गांव ढकपुरा में हंगामा कर दिया। इसमें एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पीएचसी से आगरा रेफर किया गया है। मामले में पुलिस ने 15 नामजद समेत 50 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।

गांव निवासी स्व. प्रेम बाबू की बेटी आरती की शादी हाथरस जिले के रुदायन निवासी विकास कुमार से तय हुई थी। 21 जून की रात बरात आई। आरोप है कि बरात को एक रास्ते पर चढ़ने से क्षत्रिय समाज के लोगों ने रोक दिया। इस पर हंगामा हो गया। 

सूचना पर अवागढ़ थाना पुलिस पहुंची और हंगामे को देखते हुए आसपास के थानों की पुलिस भी बुला ली। पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को समझा रही थी और सहमति भी बन रही थी। इसी बीच फिर कुछ लोगों ने बवाल और पथराव कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 10
एटा में अनुसूचित जाति के युवक की बरात रोकने पर हंगामा, अस्पताल में भर्ती कांस्टेबल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घायल हुआ सिपाही
एक पत्थर आकर सकरौली थाने में तैनात आरक्षी के सिर में लगा जिससे वह लहूलुहान हो गया। उसे पीएचसी अवागढ़ लाया गया। यहां से आगरा रेफर कर दिया गया। इसके बाद एसएसपी श्याम नारायण सिंह, एएसपी राजकुमार सिंह, एसडीएम जलेसर भावना विमल, सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के लोगों को समझाया और बरात चढ़वाने के बाद अपनी मौजूदगी में शादी की सभी रस्में भी अदा कराईं।
 
विज्ञापन

3 of 10
एटा में अनुसूचित जाति के युवक की बरात रोकने पर हंगामा और पथराव, पीड़ित परिवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले से ही डीआईजी को दिया था प्रार्थनापत्र
मामले को लेकर कुछ पूर्व नियोजित बातें भी सामने आ रही हैं। पहले से ही एक महिला ने डीआईजी के यहां प्रार्थनापत्र दे दिया था। इसमें लिखा गया था कि एससी समाज के युवक की बरात को ठाकुर समाज के लोग नहीं निकलने देंगे।

 

4 of 10
एटा में अनुसूचित जाति के युवक की बरात रोकने पर हंगामा और पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सर्व समाज के लोगों ने किया था शादी में सहयोग
युवती के पिता का पूर्व में देहांत हो चुका है और परिवार की आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। गांव वालों के अनुसार इस शादी में सर्वसमाज के लोगों ने मदद की थी। फिर हंगामा क्यों हुआ, इस पर भी सवाल उठ रहे हैं।

 
विज्ञापन

5 of 10
अनुसूचित जाति के लोगों से बात करते बसपा पदाधिकारी - फोटो : संवाद
बसपा पदाधिकारियों ने लगाए आरोप
बसपा का प्रतिनिधिमंडल रविवार को गांव में पहुंचा। दलित समाज के लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली। अलीगढ़ मंडल प्रभारी राजू रामरतन ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने छतों से पत्थर फेंके। इससे पुलिसकर्मी घायल हुआ लेकिन पुलिस ने दलित समाज के लोगों पर कार्रवाई कर दी। कई लोगों को पीटा, घरों में से लोगों को खींचकर थाने ले गई। दलित समुदाय के लोगों ने रविवार को थाने पर पहुंचकर तहरीर दी, जो नहीं ली गई। बसपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, जिला प्रभारी विजय सिंह, राजीव सिंह, निरंजन सिंह, राजेश दिवाकर प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे।
 
विज्ञापन

6 of 10
एटा में अनुसूचित जाति के युवक की बरात रोकने पर हंगामा और पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पथराव होते ही बरातियों ने भागकर बचाई जान
रुदायलय से एटा के गांव ढकपुरा गई बरात में चढ़त रोकने पर हुए पथराव और बवाल के बाद बरातियों में भगदड़ मच गई। रात में ही बराती से वहां से भागकर खेतों के रास्ते वापस गांव पहुंचे। गांव में बरात में हुए झगड़े की बात सुनकर दूल्हा पक्ष की महिलाओं ने रोना शुरू कर दिया। 

 
विज्ञापन

7 of 10
एटा में अनुसूचित जाति के युवक की बरात रोकने पर हंगामा और पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूल्हे की मां की शनिवार रात को ही बीमार पड़ गईं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार सुबह दूल्हे की भाभी भी बीमार पड़ गई। गांव रुदायल निवासी नाहर सिंह के पुत्र विकास की शादी एटा के उक्त गांव में तय हुई थी, शनिवार शाम को बरात गई। 

 

8 of 10
एटा में अनुसूचित जाति के युवक की बरात रोकने पर हंगामा और पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्वागत एवं नाश्ते के बाद रात में बरात चढ़ने की तैयारियां चल रहीं थी। बरातियों ने बताया कि उसी समय कुछ लोगों बरात चढ़त की रस्म अदा करने से रोक दिया। इसी को लेकर दोनों ओर से कहासुनी एवं मारपीट हो गई। बरातियों ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। वह खेतों में छिपते हुए अपने गांव पहुंचे। 

 

9 of 10
पीड़ित परिवार से बात करते पुलिस अफसर - फोटो : संवाद
गांव पहुंचने पर उन्होंने वहां का सारा वृतांत बताया तो दूल्हे की मां बीमार पड़ गईं। पांच बरातियों के साथ रात को करीब बारह बजे दुल्हन को विदा कर दिया गया। दूल्हे के पिता का कहना है कि शादी के बाद के अन्य कार्यक्रम भी उसी गांव में होने है, इसलिए वह चिंतित हैं। उन्हें पुलिस को अपनी उलझन से अवगत करा दिया है और मदद मांगी है।

 
विज्ञापन

10 of 10
घटना के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
गांव में दो मार्ग हैं, बरातियों द्वारा दूसरे मार्ग से जाने की जिद की गई। पुलिस की मौजूदगी में बरात वहां से आगे बढ़ाई गई। इस बीच एक आवाज आई। एक सिपाही को चोट लगी है। पुलिस-प्रशासन के संरक्षण में विवाह की सभी रस्में शांतिपूर्वक कराई गईं। घायल आरक्षी की हालत खतरे से बाहर है।
- श्याम नारायण सिंह, एसएसपी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें