अभ्यर्थी उमा और सपना सिंह
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के भुसावल से आईं अभ्यर्थी उमा राजपूत ने बताया कि परीक्षा की अच्छी तैयारी भी की थी। जो प्रश्न पूछे गए थे, वह पढ़े हुए थे। परीक्षा स्थगित होने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। दोबारा पता नहीं कब परीक्षा कराई जाएगी। आगरा कैंट निवासी अभ्यर्थी सपना सिंह ने कहा कि सुबह करीब 11:45 बजे सर्वर डाउन हो गया। सिस्टम बंद हो गया। बाद सिस्टम ऑन होने पर हल किए गए सारे प्रश्नों के उत्तर गायब थे। इसके बाद एक घंटे तक कमरे में ही रोका गया। फिर बताया कि परीक्षा स्थगित कर दी गई है।