फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत को सलाम: तिरंगे में लिपटकर पहुंचा मथुरा का लाल, झुके शीश, हर आंख नम

Fri, 01 Mar 2019 11:26 AM IST
अभिषेक त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
विज्ञापन
1 of 6
शहीद पंकज के अंतिम दर्शन को उमड़े लोग
जम्मू-कश्मीर में वायुसेना के स्पेशल ऑपरेशन के लिए उड़ान भरते वक्त दिवंगत हुए मथुरा के जांबाज पंकज नौहवार का पार्थिव शरीर गुरुवार की शाम को तिरंगे में लिपटकर मथुरा पहुंचा। उनके सम्मान में हर शीश झुक गया और हर आंख नम हो गई। पंकज के अंतिम दर्शन को भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

2 of 6
शहीद पंकज सिंह नौहवार
जरैलिया गांव निवासी पंकज नौहवार एयरफोर्स में एयरमैन टेक्निकल (नायक) के पद पर तैनात थे। श्रीनगर में वायु सेवा के एक स्पेशल ऑपरेशन के लिए उड़ान भरते वक्त हेलीकॉप्टर गिर जाने की वजह से उनकी जान चली गई। गुरुवार को उनका शव तिरंगे में लिपटकर मथुरा पहुंचा, जिसे सेना के अस्पताल में रखा गया। 
विज्ञापन

3 of 6
शहीद के अंत्येष्टि स्थल पर लोगों की भीड़
पंकज नौहवार के अंतिम दर्शन करने के लिए गांव जरैलिया में शुक्रवार की सुबह से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। जैसे ही पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरा आसमान भारत माता और अमर शहीद के जयकारों से गूंज उठा। युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर पंकज को श्रद्धांजलि दी। 

4 of 6
रोते बिलखते शहीद पंकज के परिजन
परिवार वालों ने बताया कि तीन फरवरी को ही पंकज अपनी छुट्टी खत्म करके ड्यूटी पर गए थे, उनका कहना था कि वह जल्द वापस आएंगे। लेकिन कौन जानता था कि पंकज अब कभी नहीं आएंगे। उनके बालाजीपुरम आवास और जरैलिया गांव में श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। हर आंख नम था। पिता, मां-भाई और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन

5 of 6
जांबाज पंकज नौहवार - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार ने पंकज नौहवार के परिवार को 25 लाख देने का एलान किया है। इसके अलावा परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी दिलाई जाएगी। ग्राम पंचायत की जमीन से पट्टा भी मिलेगा। सरकार ने उन्हें शहीद का दर्जा भी दिया है। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी का कहना था कि सरकार पंकज के परिवार के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पंकज को श्रद्धांजलि देते ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने आगरा में एयरफोर्स के हवाई अड्डे पर पहुंचकर पंकज को श्रद्धांजलि दी। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि शहीदों के परिवारों के साथ प्रदेश सरकार है। श्रीकांत शर्मा ने बालाजीपुरम में आकर भी पंकज के परिवार वालों से मुलाकात की और सांत्वना दी। परिवार वालों को भरोसा दिलाया कि सब उनके साथ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें