फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाउस हत्याकांड: प्रेमी को पहले पिलाई शराब, फिर प्रेमिका ने ले ली जान, चौंकाने वाली है वजह

Sat, 19 Dec 2020 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
गेस्ट हाउस हत्याकांड में आरोपी महिला प्रेमवती - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के गोवर्धन स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई युवक की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार युवक की प्रेमिका ने ही तौलिया से गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। गोवर्धन पुलिस ने हत्या आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को इस हत्याकांड का खुलासा किया। अगली स्लाइड्स में पढ़िए प्रेमिका ने इस वारदात को कैसे अंजाम दिया...
विज्ञापन

2 of 5
गेस्ट हाउस में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
16 दिसंबर को गोवर्धन के एक गेस्ट हाउस में युवक का शव मिला था। मृतक की शिनाख्त हारून (36) पुत्र करन सिंह निवासी तसई, कठूमर (अलवर) के रूप में हुई। हारून के साथ एक महिला रुकी थी, वह फरार हो गई थी। गेस्ट हाउस के रजिस्टर में आईडी के आधार पर महिला की पहचान प्रेमवती पत्नी स्वर्गीय रामप्रसाद लिखी गई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला
प्रेमवती हारून की पड़ोसी है। उसके पति की मौत हो चुकी है। जांच में पुलिस को पता चला कि हारून और प्रेमवती के बीच प्रेम संबंध थे। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, सर्विलांस प्रभारी जसवीर सिंह को लगाया था। पुलिस ने हत्यारोपी महिला प्रेमवती को गिरफ्तार कर लिया। 

4 of 5
गेस्ट हाउस के तीन नंबर कमरे में हुई थी वारदात - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि प्रेमवती विधवा है। उसके दो बेटियां हैं। पड़ोसी से हुए संबंध के बाद हारून ने प्रेमवती से डेढ़ लाख रुपये के जेवरात और नकदी ले लिए थे। इन्हें वापस नहीं कर रहा था। इससे क्षुब्ध होकर प्रेमवती ने हारून की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरोपी महिला प्रेमवती - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ने बताया कि उसने हत्या से पहले हारून को शराब पिलाई, जब उसे नशा हो गया तो तौलिया से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शव की शिनाख्त न हो, इसके लिए प्रेमी का मोबाइल भी तोड़ दिया था। इसके बाद वहां से फरार हो गई थी। पुलिस ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें