फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपदेश हत्याकांड में खुलासा: मासूम की जान लेने के बाद भी आरोपियों के इरादे थे खौफनाक

Tue, 15 Sep 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
उपदेश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले के गांव धौर्रा में मासूम उपदेश की हत्या करने के बाद हत्यारोपियों ने शव को जंगल में दफनाने की योजना बनाई थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने यह बात बताई है। पुलिस ने निशानदेही पर छलेसर के जंगल से फावड़ा बरामद कर लिया है। पुलिस को यहां पर एक गड्ढा भी खोदा हुआ मिला है। उधर, गांव में अभी भी तनाव बरकरार है। इसे देखते हुए पुलिस बल तैनात है। 
विज्ञापन

2 of 5
मृतक उपदेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
थाना एत्मादपुर क्षेत्र के गांव धौर्रा में नौ वर्षीय उपदेश की पड़ोसियों ने 10 लाख की फिरौती के लिए हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करने के बाद तीनों हत्यारोपी वाहिद, अय्यूब और अरमान को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
उपदेश हत्याकांड: आरोपी अरमान और अय्यूब - फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी अयूब ने कबूल किया कि उसने उपदेश के अपहरण की योजना बनाई थी ताकि पिता से 10 लाख की फिरौती ले सकें, लेकिन उसके शोर मचाने पर हत्या कर दी थी। हत्या का राज दफन करने के लिए आरोपियों ने उपदेश के शव को गांव से बाहर ले जाकर छलेसर के जंगल में दफनाने की योजना बनाई थी। 

4 of 5
उपदेश हत्याकांड: इसी कोठरी में मिला था शव - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने जंगल में पहले से ही फावड़ा ले जाकर रख दिया था, लेकिन घटना के बाद ही परिवार और गांव के लोग उपदेश की तलाश में लग गए थे। इस कारण आरोपियों को शव गांव से बाहर ले जाने का मौका नहीं मिला। पुलिस ने जंगल से हत्यारोपी अयूब की निशानदेही पर फावड़ा बरामद किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उपदेश हत्याकांड: धौर्रा गांव में गश्त करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हत्यारों के पास से मृतक उपदेश का लॉकेट भी बरामद हुआ है। वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तीनों हत्यारोपियों पर रासुका की कार्रवाई के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें