फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'हेरा फेरी' देख की 83 लाख की चोरी, ऐसी जगह छिपाया माल, पुलिस भी रह गई हैरान

Fri, 04 Oct 2019 05:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
चोरी का खुलासा करते एसएसपी मथुरा - फोटो : अमर उजाला
मथुरा पुलिस ने 28 सितंबर को कपड़ा व्यापारी के घर से हुई 83 लाख की चोरी का खुलासा कर दिया है। चोर एक टैक्सी चालक निकला। वो पीड़ित व्यापारी के मकान के समीप रहता है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने फिल्म हेराफेरी देखकर यह वारदात की थी। इसके बाद उसने नकदी और जेवरात को अपने घर के कमरे में गड्ढा खोदकर दबा दिया था। ऊपर से अपनी चारपाई बिछा दी थी। 
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
28 सितंबर (शनिवार) को शहर में दलपत खिड़की निवासी कपड़ा व्यापारी जुगल किशोर के बंद मकान में घुसे चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। उस दिन वह अपनी आंखों का ऑपरेशन कराने के लिए पत्नी व बेटी के साथ दिल्ली गए थे। उनके लौटने पर चोरी का पता चला। उन्होंने थाने में लाखों के जेवरात व नकदी चोरी होने की रिपोर्ट लिखाई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
पीड़ित व्यापारी के घर के बाहर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पकड़े गए आरोपी टैक्सी ड्राइवर दिनेश उर्फ टोरी यादव से 83 लाख रुपये के जेवरात और नकदी बरामद की है। आरोपी खिड़की पीड़ित व्यापारी के घर से महज 300 मीटर की दूरी पर रहता है। आरोपी व्यापारी के घर में छत का जाल हटाकर गमछे के सहारे भीतर दाखिल हुआ था। व्यापारी के घर के बाहरी हिस्से में ताला लगा था। आरोपी करीब 83 लाख का माल चुराकर ले गया था। 

4 of 5
एसएसपी शलभ माथुर - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि टैक्सी ड्राइवर ने हेरा-फेरी फिल्म देखकर चोरी के माल को अपने घर के कमरे में गड्ढा खोदने के बाद फर्श के नीचे दबा दिया। उसके ऊपर सीमेंट करने के बाद प्लाई से उस जगह को छुपाया। फिर अपनी चारपाई उसके ऊपर रख दी ताकि किसी को गड्ढा होने का शक न हो। लेकिन पुलिस की नजरों से नहीं बच सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चोरी का माल बरामद - फोटो : अमर उजाला
कपड़ा व्यापारी के बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा करने वाली कोतवाली पुलिस का शक टैक्सी ड्राइवर पर हुआ, क्योंकि ड्राइवर ने 90 हजार रुपये में एक वैगनआर कार खरीदने का सौदा तय किया था। कपड़ा व्यापारी के पड़ोस का रहने वाला टैक्सी ड्राइवर अचानक कार कैसे खरीद रहा है। इसके पुख्ता सुबूत पुलिस ने जुटाए तो हकीकत से पर्दा हट गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें