फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल में पाकिस्तान समर्थित नारे लगाने वाले के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा

Sat, 06 Apr 2019 09:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में शाहजहां के उर्स के दौरान गुरुवार को पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने के मामले में थाना ताजगंज में अज्ञात युवक के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया गया है। नारे लगाने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसकी जांच सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो और सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से आरोपी की तलाश में लगी है। 
विज्ञापन

2 of 5
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में अंकित कुमार नामदेव, संरक्षण सहायक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण उपमंडल, ताजमहल ने तहरीर दी थी। उन्होंने तहरीर में कहा कि चार अप्रैल को परंपरागत उर्स के वायरल वीडियो में ताजमहल के मुख्य प्रवेश द्वार से कुछ युवकों का समूह चादर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। इसी बीच एक  युवक ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए। इसके बाद वह युवक भीड़ में शामिल होकर गुम हो गया। युवक और घटनाक्रम के बारे में पता करने के लिए सीआईएसएफ से सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की रिकॉर्डिंग मांगी है। 
विज्ञापन

3 of 5
चादर पोशी में कार्यक्रम में शामिल बच्चे - फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर देशद्रोह की धारा 124 ए और 505 (1)(बी) में अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। ताजमहल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे गए हैं। थाना ताजगंज इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम आरोपी की तलाश में लगी है। इस घटना में जितने भी लोग शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी युवक ने पूर्वी गेट के अंदर से प्रवेश करने के बाद नारे लगाए थे। वहीं से वह वापस चला गया। यही वजह है कि वह अंदर के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में नजर नहीं आ रहा है।

4 of 5
ताज महल में चढ़ाई हिन्दुस्तानी सतरंगी चादर - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के अंदर पाक के समर्थन में नारे लगाने के मामले की जानकारी पर विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारी शुक्रवार को थाना ताजगंज पहुंच गए। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान एक तहरीर भी दी है। इसमें एक युवक का नाम लिखा है। युवक पर ही नारेबाजी का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विहिप प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर ने कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। अगर, ऐसा नहीं होता है तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान रवि दुबे, दीपक अग्रवाल, दिग्विजय नाथ तिवारी, राकेश त्यागी, अनूप वर्मा, रामकुमार राठौर, गगन तोमर, संजय दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस गाइड और फोटोग्राफरों से पूछताछ करेगी। शुक्रवार को ताजमहल में बंदी की वजह से गाइड और फोटोग्राफर नहीं आए थे। अब पुलिस ने शनिवार को उनसे पूछताछ करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें