फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार: होटल में भेजता था विदेशी युवतियां, फोन में 100 तस्वीरें, किया चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 05 Oct 2020 06:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी सुनील (बायें). होटल से पकड़ी गईं युवतियां (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आगरा की थाना ताजगंज पुलिस ने देह व्यापार की सरगना महिला के एक और साथी को गिरफ्तार कर लिया। उसका नाम सुनील उर्फ अभिषेक है। वह सरगना महिला के साथ ही विदेशी युवतियों को बुलाने का काम करता था। पुलिस की पूछताछ में उसने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अब उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 5
इसी होटल में चल रहा था देह व्यापार - फोटो : अमर उजाला
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि फतेहाबाद मार्ग स्थित होटल ताज हैवन में फरवरी माह में देह व्यापार पकड़ा था। इस दौरान विदेशी युवतियां भी मिली थीं। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में देह व्यापार की सरगना का नाम सामने आया था। उसे भी वांछित किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
देह व्यापार गिरोह की सरगना (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सात जुलाई को पुलिस ने सरगना महिला को होटल संचालक के साथ गिरफ्तार किया था। उनको जेल भेजा गया था। अब आठ आरोपियों पर गैंगस्टर भी लगाया जा चुका है। होटल में देह व्यापार के मामले में बाग मुजफ्फर खां निवासी सुनील उर्फ अभिषेक का नाम सामने आया था। उसकी तलाश की जा रही थी। इसने ही होटल में युवतियों को ठहराया था।

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शनिवार रात को आरोपी को रमाडा होटल कट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी राहुल रशियन युवतियों को होटल में बुलाता था। राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर चुकी है। ताज हैवन होटल में पकड़ी गईं युवतियों को भी उसी ने बुलाया था। उसके पास कई नंबर हैं। उसके लैपटॉप और मोबाइल की जांच एक्सपर्ट से कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
एलबम में मिले सौ युवतियों के फोटो
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभिषेक से एक लैपटॉप, दो आधार कार्ड, एक वोटर आईडी कार्ड, वाहन लाइसेंस, 14 फोटो, पेन कार्ड, तीन एसबीआई वीजा कार्ड, दो मास्टर कार्ड, तीन धार्मिक यात्रा कार्ड बरामद किए गए। उसके पास से एक एलबम भी मिली, जिसमें 100 युवतियों की फोटो है। इनमें विदेशी भी शामिल हैं। दो आधार कार्ड फर्जी हैं। इनमें अलग-अलग नाम लिखे गए हैं। इस पर धोखाधड़ी का मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें