फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जिहाद: युवती को लेकर 28 दिनों तक तीन राज्यों में छिपता रहा आरोपी सलमान, ऐसे आया पुलिस गिरफ्त में

Thu, 25 Feb 2021 11:31 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
लव जिहाद का आरोपी सलमान - फोटो : अमर उजाला
आगरा में शाहगंज क्षेत्र से अगवा की गई युवती को पुलिस ने बुधवार को बरामद कर लिया। आरोपी सलमान भी पकड़ा गया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया। वहीं युवती के बयान दर्ज करने के बाद मेडिकल कराया। वहां से युवती को आशा ज्योति केंद्र में रखा गया है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। शाहगंज क्षेत्र निवासी युवती 27 जनवरी की रात को अगवा की गई थी। युवती के पिता ने सोरों कटरा निवासी सलमान कुरैशी के खिलाफ अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सोरों कटरा और रूई की मंडी बाजार में हंगामा किया था। धरना प्रदर्शन किया था। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने लोगों को समझाया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम लगी थीं। 
विज्ञापन

2 of 5
आईएसबीटी आगरा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी थी। बुधवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सलमान युवती के साथ आईएसबीटी पर आ रहा है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली। सलमान को एक बस से उतरते ही पकड़ लिया गया। उसके साथ मौजूद युवती भी बरामद कर ली गई। दोनों को थाना पर लाकर पूछताछ की गई। वह युवती को कहीं और ले जाने की तैयारी कर रहा था। 
विज्ञापन

3 of 5
अपहरण
सलमान को कोर्ट में पेश किया गया। रात तकरीबन नौ बजे कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। वहीं युवती के बयान दर्ज करने के बाद मेडिकल कराया गया। युवती को अब आशा ज्योति केंद्र में रखा गया है। अभी उसके मेडिकल की प्रकिया पूरी कराई जाएगी। सीओ लोहामंडी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। 

4 of 5
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
युवती को लेकर तीन राज्यों में छिपता रहा आरोपी 
थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव के मुताबिक, पूछताछ में युवती ने बताया कि सलमान उसे बहला-फुसलाकर ले गया था। उसे रिश्तेदार और परिचितों के यहां पर बंधक बनाकर रखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अगवा करने के बाद वह प्रयागराज लेकर गया। वहां से नोएडा ले आया। इसके बाद दिल्ली ले गया। गुजरात और महाराष्ट्र भी लेकर गया था। उसके दोस्त और परिचित मदद कर रहे थे। उधर, सलमान से पहले पुलिस ने आलमगंज निवासी उसके जीजा मुईन, दोस्त इमरान उर्फ अयान सहित तीन आरोपियों को जेल भेजा था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें