फिरोजाबाद जिले के थाना नारखी क्षेत्र में गुरुवार की सुबह हुए हादसे ने लोगों का दहला दिया। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो में सवार लोगों को बचने का मौका तक नहीं मिला और सीमेंट से लदे ट्रक के नीचे उनकी चीखें दब गईं। इस हादसे में टेंपो सवार दो छात्राओं सहित चार की मौत हो गई है। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। कुछ लोग घायल हुए हैं। इनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
2 of 5
ट्रक के नीचे दबा टेंपो
- फोटो : अमर उजाला
हादसा गुरुवार सुबह तकरीबन सवा 11 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार टेंपो सवारियों को लेकर फिरोजाबाद की ओर आ रहा था। तभी पीछे आ रहा सीमेंट से लदा ट्रक ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित होकर टेंपो पर पलट गया। पूरा टेंपो ट्रक के नीचे आ गया। हादसा देखकर घटनास्थल पर मौजूद लोग सहम गए।
विज्ञापन
3 of 5
फ़िरोज़ाबाद सड़क दुर्घटना: घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। पूरा टेंपो ट्रक के नीचे दब गया था। इसके कारण उसमें सवार लोगों को बचने का मौका तक नहीं मिला। मौके पर ही दो छात्राओं, एक मासूम बच्चे और महिला की मौत हो गई।
दो मृतकों की पहचान किरण राजपूत पुत्री जितेंद्र राजपूत निवासी पक्का बाग, इटावा और तृप्ति चौधरी पुत्री कृष्णकांत चौधरी निवासी इटावा के रूप में हुई। ये दोनों बीटीसी की छात्राएं थीं। बच्चे और महिला की पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद देर से राहत कार्य शुरू हुआ। इससे ग्रामीणों में आक्रोश दिखा। मौके पर पुलिस ने जेसीबी और क्रेन की मदद से ट्रक हटवाया। इसके बाद टेंपों में फंस लोगों को बाहर निकाला गया, तब तक चार की मौत हो चुकी थी। उधर, हादसे के बाद ट्रक चालक और परिचालक हो गया।