वाकई अब मथुरा में कानून का राज रह नहीं गया है। ताबड़तोड़ वारदातों से कांप रहा शहर सोमवार की शाम को हुई वारदात से दहल गया। दहशत का आलम यह था कि व्यापारियों ने खुद को दुकानों के भीतर कैद कर लिया था। जब तक पुलिस नहीं पहुंच गई बाजार में पूरी तरह से सन्नाटा रहा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
मथुरा में कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में बढ़ते अपराधों से हर कोई दहशत में है। हर रोज लूट, कत्ल और डकैती की वारदातें हो रही हैं। न कोई घर में सुरक्षित रह गया है और न ही बाजार में है। कब किसके साथ घटना हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। कारोबारी सबसे ज्यादा दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि अगर यही हाल रहा तो कारोबार करना मुश्किल हो जाएगा। पुलिस वारदातों का खुलासा तक नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
3 of 5
मथुरा में कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्त पूरी तरह से बंद हो गई है। यही वजह है कि बदमाशों को पुलिस का खौफ रह ही नहीं गया है। बदमाश ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। कानून व्यवस्था नाम की तो कोई चीज रह ही नहीं गई है। व्यापारियों ने बताया कि जिस तरह से बदमाश असलहे लहराते हुए जा रहे थे उससे लग रहा था कि बदमाशों को पुलिस का जरा भी डर अब रह नहीं गया है।
4 of 5
मथुरा में कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
-आठ मार्च 2017 को थाना हाईवे की अमर कालोनी में बनवारी-पत्नी रविबाला की हत्या करके दो लाख लूटे
-22 मार्च को थाना हाईवे की तत्वदर्शी कालोनी में फार्मासिस्ट वीके सारस्वत के घर में मा-पुत्र को बंधक बनाकर 10 लाख की डकैती
-16 मार्च को थाना गोविंदनगर के एफ सेक्टर में रिटायर्ड अधिकारी बीडी गुप्ता के घर में घुसे होंडा सिटी सवार बदमाशों ने दो लाख रुपए के जेवरात लूट, साथी की गोली से बदमाश गाजियाबाद का फकरुद्दीन की मौत
-15 अप्रैल एक्सप्रेस-वे पर राया कट पर राया के कपड़ा व्यापारी अमरनाथ अग्रवाल के पुत्र गौरव अग्रवाल से आल्टो कार सवार 2.44 लाख की लूट, लैपटॉप, मोबाइल
-18 अप्रैल को शेरगढ़ में महेश चंद गर्ग गुड्डू से 5.75 लाख की लूट
-29 अप्रैल को शेरगढ़ में भरतपुर के जगदीश से ट्रैक्टर-ट्राली लूटी
-2017 थाना नौहझील के गांव रामनगला में रंग डालने को लेकर गोली मारकर संतोष की हत्या
-2017 कोतवाली क्षेत्र के प्यारे के बगीचा में बहन से छेड़छाड़ के विरोध पर पिता-पुत्र की गोली मारी, पुत्र गौरव की मौत
-2017 शेरगढ़ के गांव बसई बुजर्ग में वृद्व उदयवीर की हत्या
-30 अप्रैल को थाना महावन की राधिका कालोनी में देवर ने भाभी की गोली मारकर हत्या की, अपने पुत्र को वारिस न बनाने पर
-तीन मई को गोवर्धन के माधुरीकुंड के जंगल में बहन मीनू एवं चचेरी बहन खुश्बू से छेड़छाड़, लूटपाट का विरोध करने पर भाई चंद्रशेखर की गोली मारकर हत्या
-छह मई को कोतवाली के छत्ता बाजार की मातागली के बिहारीपुरा में सुनार भगवती प्रसाद वर्मा की गला घोंटकर हत्या से सनसनी, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज