फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉरर किलिंग: प्रेमी युगल को घर से बांधकर ले गए थे युवती के परिजन, फिर दी खौफनाक मौत

Sat, 29 Jun 2019 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा के प्रेमी युगल की हत्या के मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों की हत्या खेत में ही गई। आरोपियों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि श्यामवीर पूजा से मिलने के लिए उसके घर आया था। दोनों साथ में थे। तभी पूजा के परिवारीजनों की नजर पड़ गई। वे लोग दोनों के हाथ-पांव बांधकर उन्हें खेत पर ले गए थे।
विज्ञापन

2 of 6
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
परिवारीजन पूजा और श्यामवीर दोनों को ही चेतावनी दे चुके थे कि अगर मिलना-जुलना बंद नहीं किया तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। प्रेमी युगल से गलती यह हुई कि इसकी पुलिस को जानकारी नहीं दी। गुरुवार को विश्रामपुर में नाले के पास खेत में प्रेमी युगल के शव पड़े मिले थे। फील्ड यूनिट ने रिपोर्ट दी है कि पूजा के घर से हत्या किए जाने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मौके पर संघर्ष के निशान मिले हैं। इससे माना जा रहा है कि प्रेमी युगल ने दम तोड़ने से पहले संघर्ष किया, लेकिन जान लेने वालों की संख्या ज्यादा होने के कारण बच नहीं पाए। दोनों का गला दबाए जाने से पहले बुरी तरह पीटा गया। दोनों के चेहरे पर चोट के निशान थे। उन्हें थप्पड़ मारे गए थे। सिर में चोट थी। इससे लग रहा था कि लाठी या डंडे का भी इस्तेमाल किया गया।

4 of 6
गांव में पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट में छह लोग नामजद कराए गए हैं। सभी पूजा के परिवार से हैं लेकिन पुलिस की जांच में आया है कि इनके अलावा और भी लोगों ने खून से हाथ रंगे हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में भी इसकी जानकारी मिली है। पुलिस उन लोगों की भी तलाश कर रही है। मामले में अब तक पुलिस छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। 
विज्ञापन

5 of 6
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जांच में आया है कि पूजा और श्यामवीर को खेत में ले जाने के बाद पहले पिटाई की गई। इसके बाद पहले पूजा की हत्या की गई। उसके हाथ और पांव मां और पिता ने पकड़े लिए। भाई ने गला दबाया। उसके साथ उसका एक दोस्त भी शामिल था। पूजा के बाद श्यामवीर की हत्या की गई। उसके हाथ पूजा के भाइयों ने पकड़े। उसका गला भाई के दोस्त ने दबाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में जब प्रेमी युगल घर से भाग जाने केबाद बरामद हुआ तो गांव में पंचायत हुई थी। इसमें युवती के परिवारीजन और आस पास के कई लोग शामिल रहे थे। युगल को एक दूसरे से न मिलने जुलने का फरमान सुनाया गया था। युगल की हत्या के बाद वे लोग भी फरार बताए गए हैं जो पंचायत में शामिल रहे। हालांकि एफआईआर में उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें