फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. निशा हत्याकांड: युवक ने एप डाउनलोड करते-करते रेत दिया गला, बच्चों ने बताई आंखों देखी

Sat, 21 Nov 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
डॉ निशा सिंघल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
आगरा के कमलानगर में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई डॉक्टर निशा सिंघल की हत्या से लोग दहशत में हैं। खासकर डॉक्टर निशा के मासूम बच्चे एनिशा और अद्वय, जो घटना के वक्त वहां मौजूद थे। बच्चों ने पुलिस को बताया है कि टीवी रिचार्ज के लिए आए युवक ने मां से कहा था कि वह आज उनकी सारी टेंशन खत्म कर देगा और अगले ही पल उसने चाकू से गला रेत दिया। वे पास के कमरे से यह देख रहे थे। 
विज्ञापन

2 of 6
डॉ निशा हत्याकांड: घर के पास बाइक खड़ी करता युवक - फोटो : अमर उजाला
बच्चों के अनुसार युवक ने मां से मोबाइल लेकर कहा था कि वह एप डाउनलोड कर रहा है जिससे टीवी रिचार्ज किया जा सकता है, इसके बाद आपकी सारी टेंशन खत्म हो जाएगी। मां ने उससे कहा कि वह भी यही चाहती है कि रिचार्ज के लिए उसे बुलाना न पड़े। एप डाउनलोड करते करते उसने अचानक चाकू से वार दिया। यह देख उनकी चीख निकल गई। इसके बाद वह चाकू लेकर उनके कमरे में आ गया।
विज्ञापन

3 of 6
डॉ. निशा अपने पति और बच्चों के साथ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
बच्चों ने बताया कि अंकल ( हत्यारोपी युवक ) पहले भी घर आ चुके हैं, इसलिए वह उन्हें जानते हैं। उनका नाम शुभम है। उन्होंने ही घर में डिश लगाया था। इसमें खराबी होने पर उन्हें ठीक करने के लिए बुलाया जाता था। रिचार्ज के लिए भी वही आते थे। दोपहर को उनसे पहले सब्जी वाला आया था। मां ने सब्जी लेने के लिए गेट खोला था। इसके बाद ही वह अंकल आ गए। मां ने कहा कि अंदर आओ और टीवी को रिचार्ज कर दो।

4 of 6
डॉक्टर निशा सिंहल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बच्चों ने बताया कि अंकल ( हत्यारोपी) चार दिन से फोन कर रहे थे। कह रहे थे कि रिचार्ज खत्म होने वाला है, दिक्कत आएगी। मां को दिन में समय नहीं मिलता था। मरीज देखने में व्यस्त रहती थीं। पापा भी अस्पताल चले जाते थे। मां ने कहा था कि जब वह घर पर होंगी और उनके पास समय होगा तो फोन कर लेंगी।
विज्ञापन

5 of 6
डॉ निशा सिंघल हत्याकांड : लाल घेरे में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
चिकित्सक का गला रेतने के बाद युवक ने घर में ऊपर के (दूसरी मंजिल के) कमरे में जाकर अपने हाथ धोए। चाकू भी धोया होगा। वहां वॉश बेसिन पर खून लगा था। इसकेबाद ही वह घर से निकला। वह बाइक पर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डॉ निशा सिंघल हत्याकांड : सीसीटीवी फुटेज देखते आरोपी - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि युवक काफी सोच विचार करने के बाद घर में घुसा। उसने चिकित्सक के घर के बाहर बाइक खड़ी की लेकिन एकदम से अंदर नही गया। काफी देर तक कुछ सोचता रहा। उसने इधर उधर भी देखा। दो मिनट तक घर के बाहर खड़ा रहा। सब्जी वाले के दूर चले जाने के बाद घर में घुसा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें