फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के सबसे दुलारे, अब भाजपा कार्यालय में बन कर रहेंगे मेहमान

Sat, 13 May 2017 07:08 PM IST
नीरज शर्मा/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 6
गाय - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर स्थित अपने मठ में सुबह उठकर जिनकी सेवा का कार्य खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठ के महंत योगी आदित्यनाथ करते हैं, वही सेवा कार्य अब आगरा के भाजपा कार्यालय में भी रोज होगा। यहां भाजपा के ब्रज क्षेत्र कार्यालय में सीएम योगी के दुलारे दो मेहमानों को लाया गया है। अब ये दोनों यहीं रहेंगे। इनके रहने की भी विशेष व्यवस्‍था की जा रही है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
योगी आदित्यनाथ की गोसेवा - फोटो : अमर उजाला
हम बात कर रहे हैं सीएम योगी की गोसेवा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोसेवा का नियम काफी कड़ा है। योगी आदित्यनाथ जब भी अपने मठ में हों वे रोज सुबह उठकर गोसेवा करना नहीं भूलते। कितना ही व्यस्त कार्यक्रम हो वे गोसेवा के लिए समय जरूर निकाल लेते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
गाय - फोटो : अमर उजाला
यही कारण है कि योगी आदित्यनाथ के मठ में बनी गोशाला में रहने वाली गाय और गोवंश उनके इतने दुलारे हैं कि सीएम योगी के वहां पहुंचते ही वे उनसे आकर लिपट जाते हैं। इतना ही नहीं गोरक्षा और गोसवा भारतीय जनता पार्टी का प्रमुख मुद्दा रही है। सूबे में भाजपा की सरकार बनते ही गोरक्षा और गोवंश के संवर्धन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।  

4 of 6
गाय - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में आगरा में भाजपा के ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर अनोखा प्रकल्प शुरू किया गया है। यहां मथुरा के बरसाना से एक गाय लाई गई है। गाय के साथ दो दिन का बछड़ा भी है। शनिवार को दोनों के ब्रज क्षेत्र कार्यालय पहुंचते ही विधिवत पूजन के बाद गृहप्रवेश कराया गया। 
विज्ञापन

5 of 6
भवानी सिंह - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के महामंत्री संगठन (ब्रज क्षेत्र) भवानी सिंह ने बताया कि सीएम योगी की गोसेवा से प्रेरणा लेकर ही भाजपा कार्यालय में गोमाता और उनके बछड़े को लाया गया है। यहां दोनों की रोजाना सेवा की जाएगी। इनके रहने के लिए भी भाजपा कार्यालय के पीछे टिनशेड लगवाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गाय - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि गाय का हमारी संस्कृति में धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व है। यही कारण है कि भाजपा हमेशा गोसंवर्धन की बता करती है। ऐसे में गोमाता और उनके बछड़े के यहां रहने से आम लोगों के बीच गोसेवा का प्रचार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें