मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान में 24 मार्च तक श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद रहेगा। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान ने शनिवार को एक आपात बैठक बुलाकर पदाधिकारियों के साथ विमर्श कर यह निर्णय लिया है। हालांकि मंदिर की सेवा-पूजा यथावत चलेगी। उधर, द्वारिकाधीश मंदिर जनता कर्फ्यू के दिन रविवार को बंद रहेगा। वृंदावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर में 31 मार्च तक श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
2 of 7
श्रीकृष्ण जन्मस्थान
- फोटो : Amar Ujala
संस्थान के सचिव कपिल शर्मा एवं सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि कोरोना को देखते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान में श्रद्धालुओं का प्रवेश 24 मार्च तक बंद कर दिया गया है। मंदिर के भोजनालय एवं गेस्ट हाउस को भी अग्रिम आदेश तक बंद रखा जाएगा। क्लॉक रूम और जूता घर आदि की सुविधा भी बंद रहेंगी।
विज्ञापन
3 of 7
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि इस अवधि में सम्पूर्ण मंदिर परिसर की साफ-सफाई एवं जीवाणु/कीटाणु मुक्त करने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रबंधन ने देश-विदेश में रह रहे सभी कृष्ण भक्तों से आग्रह किया है कि जब तक इस महामारी पर पूर्ण नियंत्रण ना मिल जाए। पूर्ण सावधानी बरतें। जिससे उनकी एवं मानवता की रक्षा हो सके।
4 of 7
द्वारिकाधीश मंदिर
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने बताया कि इस वैश्विक महामारी का संपूर्ण विश्व से शीघ्र नाश हो इस संकल्प के साथ 21 दिवसीय श्री सुदर्शन कवच का विशिष्ट अनुष्ठान श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में 22 मार्च से शुरू किया जा रहा है। नवसंवत्सर एवं नवरात्रि पूजा अनुष्ठान में भी कोरोना से मुक्ति का संकल्प प्रमुख रूप से होगा।
विज्ञापन
5 of 7
द्वारिकाधीश मंदिर का द्वार
- फोटो : Amar Ujala
रविवार को द्वारिकाधीश मंदिर पूर्ण रूप से बंद रहेगा। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि प्रात:काल मंगला के दर्शन 6:30 से 6:45 तक खुलेंगे। तत्पश्चात 7 बजे से और पूरे समय मंदिर के पट बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान मंदिर के अंदर ठाकुर जी की सेवा का क्रम चालू रहेगा।
विज्ञापन
6 of 7
विश्राम घाट
- फोटो : Amar Ujala
मल्लपुरा स्थित प्राचीन केशव देव मंदिर के व्यवस्थापक कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया है कि प्रधानमंत्री के अनुरोध एवं जनहित में 22 मार्च को प्रात: मंगला दर्शन 6 से 7 बजे तक होंगे, अन्य झांकियां सब बंद रहेंगी। मंदिर पूरी तरह बंद रहेगा, अंदर केवल सेवायतों द्वारा भगवान की पूजा सेवा की जाएगी। बलदेव का राजा दाऊजी महाराज मंदिर भी भक्तों के दर्शन के लिए 22 मार्च को बंद रहेगा। मंदिर के अंदर विधि-विधान से पूजा-अर्चना होती रहेगी। यह जानकारी रिसीवर आरके पांडेय ने दी है।
उधर, अदालत के आदेश पर वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में 31 मार्च तक श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया गया है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार अग्रिम आदेश तक यह व्यवस्था रहेगी। हालांकि मंदिर में सेवा-पूजा यथावत चलेगी।