फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown Mathura: न अपनी फिक्र और न दूसरों की चिंता... यह भीड़ 'खतरनाक' है

Sat, 28 Mar 2020 06:34 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
मथुरा के बाजार में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन है। लोगों से सामाजिक दूरी बनाने की अपील की जा रही है, लेकिन श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंस) बनाने में जिला प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। लॉकडाउन में सुबह चार घंटे की ढील के दौरान बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। जिससे नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
मथुरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
जिले में कोरोना वायरस का अभी तक एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है, लेकिन जांच के लिए अस्पतालों में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। ऐसे में सोशल डिस्टेंस की बहुत जरूरत है। मास्क लगाने और घरों से बाहर न निकलने पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन मथुरा में लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
मथुरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
बाजारों में उमड़ रही भीड़ को देखकर यही लगता है कि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं हैं। प्रशासन भी इस स्थिति को रोक पाने में नाकाम है। शुक्रवार की सुबह चार घंटे की ढील के दौरान बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। होलीगेट समेत कई बाजारों में इस कदर भीड़ थी कि पैर रखने को जगह नहीं थी। दवाइयों के लिए मेडिकल स्टोरों के बाहर मारामारी के हालात थे। 

4 of 6
लॉकडाउन में खुले बाजार - फोटो : अमर उजाला
जब बाजार खुला तब हल्की बारिश हो रही थी, लेकिन फिर भी भीड़ कम नहीं हुई। लोग बारिश से बचने के लिए एक-दूसरे को धक्का देते भी नजर आए। कोतवाली क्षेत्र के होलीगेट बाजार में आठ बजे तक इतनी भीड़ थी कि पैर रखने की जगह नहीं थी। सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ने के बावजूद होलीगेट पर तैनात पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। 
विज्ञापन

5 of 6
मथुरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
अप्सरा पैलेस के सामने मेडिकल स्टोरों पर इस कदर भीड़ थी कि सड़क जाम हो गई। मेडिकल स्टोरों के बाहर डेढ़ मीटर की दूरी पर बनाए गए गोले में खड़े होने की व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई। शहर के कृष्णा नगर, डीगगेट, जनरलगंज, छत्ता बाजार, चौक बाजार आदि क्षेत्रों में भी इसी तरह के हालात थे। हालांकि जिले के कुछ इलाकों में पुलिस ने बेवजह बाहर घूमने वालों पर कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लॉकडाउन में खुला बाजार - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि आवश्यक वस्तुओं को घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों को इस काम में लगाया गया है। इससे बाजार में भीड़ का दबाव कम हो जाएगा। वाहनों को बाजार में पहुंचने से रोका जाएगा, अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। सब्जी विक्रेता भी ढकेल लेकर क्षेत्रों में जा सकते हैं, उन्हें पास के लिए भी नहीं टोका जाएगा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे जरूरतमंद लोगों तक भोजन के पैकेज भेजे जा रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें