सेंट पीटर्स कॉलेज के बाहर बृहस्पतिवार सुबह अभिभावकों ने देर तक हंगामा किया। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज शहर में मिलने से स्कूल को होली तक बंद रखने की मांग की। प्रधानाचार्य ने कुछ अभिभावकों को बुलाकर बात की। जिला प्रशासन के निर्देश पर कोई कदम उठाए जाने की बात कही। बताया कि शुक्रवार को स्कूल खुलेगा, परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
2 of 8
स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : Amar Ujala
मंगलवार को कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज सामने आने के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को सेंट पीटर्स कॉलेज और सेंट फेलिक्स स्कूल को बंद रखा गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल परिसर को सेनेटाइज किया। इसके बाद बृहस्पतिवार को स्कूल खोला गया।
विज्ञापन
3 of 8
मॉस्क लगाकर स्कूली बच्चे
- फोटो : Amar Ujala
सेंट पीटर्स में घरेलू परीक्षाएं कराई गईं। पीटर्स और फेलिक्स में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावक भी बड़ी संख्या में पहुंचे। अधिकतर ने मास्क लगा रखा था। विद्यार्थियों को मास्क पहनाया था। सतर्कता के तौर पर विद्यालयों में छुट्टी करने की मांग की गई।
4 of 8
मॉस्क लगाकर पहुंचे छात्र
- फोटो : Amar Ujala
अभिभावकों का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में बच्चों को स्कूल भेजना ठीक नहीं है। स्कूल में परीक्षा कराए जाने से बच्चों को भेजना पड़ रहा है। सेंट पीटर्स के प्रधानाचार्य फादर एंड्रू कुरिया का कहना है कि स्कूल को सेनिटाइज कराया गया है। अभिभावकों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सेंट पीटर्स कॉलेज परिसर में संचालित सेंट फेलिक्स स्कूल में समय से पहले छुट्टी कर दी गई। हालांकि शुक्रवार को स्कूल को खोला जाएगा।
विज्ञापन
5 of 8
छात्रों को किया गया जागरूक
- फोटो : Amar Ujala
सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों को एहतियात के तौर पर मास्क पहनकर विद्यालय पहुंचने के लिए कहा है। विद्यार्थियों ने घर जाकर अभिभावकों को बताया। उधर, होली पब्लिक स्कूल की सभी शाखाओं में स्टाफ को सेनिटाइजर और मास्क बांटे गए। उन्हें जागरूक किया गया कि मास्क पहनकर बाहर निकलें। सेनिटाइजर से हाथ साफ करके ही विद्यालय के अंदर प्रवेश करें।
विज्ञापन
6 of 8
स्कूल में मॉस्क लगाकर कार्य करती युवती
- फोटो : Amar Ujala
श्री रामकृष्ण इंटर कॉलेज में बुधवार को प्रधानाचार्य ने स्टाफ और छात्रों की जागरूकता के लिए पोस्टर चिपकवाए। कोरोना वायरस से बचने के लिए हाथों को कई बार धोने, सामाजिक गतिविधियों से दूरी बनाने, अपने हाथों से आंख, नाक व मुंह न छूने सहित अन्य उपाय सुझाव गए हैं। सतर्कता के तौर पर स्कूलों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी मास्क लगाकर पहुंचे। अभिभावक भी मास्क लगाए नजर आए। आल सेंट्स स्कूल में विद्यार्थियों और स्टाफ को स्कूल प्रशासन की ओर से भी मास्क बांटे गए। सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज, सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज, यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल, सेंट पीटर्स कॉलेज, सेेंट फेलिक्स, सेंट पैट्रिक्स आदि स्कूलों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी मास्क लगाए दिखे।
विज्ञापन
7 of 8
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) डॉ. मुकेश अग्रवाल
- फोटो : Amar Ujala
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) डॉ. मुकेश अग्रवाल का कहना है कि स्काउट और गाइडों की 50 सदस्यीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसको आपदा प्रबंधन के लिए तैयार किया गया है। टीम स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं और स्टाफ को कोरोनावायरस के प्रति जागरूक करेगी। इसके लिए बृहस्पतिवार को बैठक बुलाई गई है।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट की ओर से 12 से 14 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी प्रस्तावित है। इसका विषय ‘सांस्कृतिक पर्यटन: मुद्दे और चुनौतियां’ है। इसमें जापान, कोरिया, फ्रांस व अमेरिका के डेलीगेट्स आने थे। अब तक 12 डेलीगेट्स ने संगोष्ठी में आने से मना कर दिया है। इसका एक कारण, फ्लाइटें निरस्त होना भी है। जापान के चार, कोरिया के दो, फ्रांस के दो और यूएसए के चार डेलीगेट्स ने आने में असमर्थता जताई है। संयोजक प्रो. लवकुश मिश्रा का कहना है कि कुलपति से वार्ता के बाद संगोष्ठी को टालने पर निर्णय लिया जाएगा।