फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर संक्रमित मरीज को अपने हाथों से खिलाया खाना, दिल छू लेने वाली है 'कोरोना योद्धा' की ये तस्वीर

Mon, 20 Jul 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
मरीज को अपने हाथो से खाना खिलाता चिकित्साकर्मी - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस से जंग में चिकित्साकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों को बचाने के लिए दिन-रात योद्धा के रूप में डटे हुए हैं। कर्तव्य के साथ यह योद्धा मानवता का धर्म भी निभा रहे हैं। आगरा से कोरोना योद्धा का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो दिल छू लेने वाला है। इस वीडियो को डीएम ने अपने टि्वटर पर भी शेयर किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना मरीज - फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा स्टाफ का मानवीय चेहरा सामने आया है। कोविड आइसीयू में भर्ती गंभीर कोरोना मरीज को ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन खाना खिला रहा है। दिल छू लेने वाले यह पल, वहां लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गए। 
विज्ञापन

3 of 5
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
बाह क्षेत्र निवासी 58 साल की महिला बीते सोमवार को एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। इनको संक्रमण की वजह से गंभीर निमोनिया हो गया है। इनका आइसीयू में शिफ्ट कर इलाज चल रहा है। 

4 of 5
मरीज को अपने हाथो से खाना खिलाता चिकित्साकर्मी - फोटो : अमर उजाला
कोरोना मरीज को खुद खाने-पीने में दिक्कत होने पर चिकित्सकीय स्टाफ ही रोजाना नाश्ता और भोजन कराते हैं। रविवार को ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन नंदकिशोर मीणा ने इनको अपने हाथों से नाश्ता कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि चिकित्सकीय स्टाफ कोरोना मरीजों का इलाज ही नहीं, बल्कि अभिभावक बनकर उनकी पूरे मन से देखरेख भी कर रहे हैं। वो निडर होकर मरीजों को इलाज कर रहे हैं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें