फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भरोसे का टीका': जीत की ओर पहला कदम, स्वास्थ्यकर्मी बोले-दोगुने जोश से करेंगे इलाज

Sun, 17 Jan 2021 10:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
विज्ञापन
1 of 6
आगरा: विक्ट्री का साइन दिखाते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
बाजू पर टीका लगवाने के बाद चिकित्सकीय स्टाफ आत्मविश्वास से लबालब हैं। उत्साहित चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ बोले - मास्क व फेस शील्ड भी पहनते थे, बार-बार हाथों की सफाई भी। फिर भी 350 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हो गए। मन में डर लगा रहता था, लेकिन भरोसे का डोज लगने के बाद आत्मबल दोगुना हो गया है। बचाव में कोई कमी नहीं रहेगी, लेकिन अब पूरे जोशोखरोश से काम करेंगे।

भरोसे का टीका...कोई घबराहट नहीं, सिर्फ मुस्कराहट, देखें कोरोना टीकाकरण की तस्वीरें
 
विज्ञापन

2 of 6
हॉस्पिटल में टीका लगवाते डॉ. - फोटो : अमर उजाला
वाकई में सुरक्षा कवच है, भरोसा जगा
कोरोना वायरस की वैक्सीन वाकई में सुरक्षा कवच है। चिकित्सक होने के नाते इसकी अहमियत समझ रहे हैं। इससे स्वास्थ्यकर्मी मरीजों की बेहतर और बिना डरे इलाज कर सकेंगे। - डॉ. एसके मिश्रा, एसपीएम विभागाध्यक्ष
विज्ञापन

3 of 6
आगरा: टीका लगवातीं चिकित्सक डॉ. सरोज सिंह - फोटो : अमर उजाला
वैक्सीन लगने से मन में बना भरोसा 
कई बार गंभीर हाल की गर्भवती महिलाओं का बिना कोरोना वायरस की जांच कराए प्रसव कराते हैं। ऐसे में मन में डर तो रहता ही है, लेकिन वैक्सीन लगने के बाद एक भरोसा बना है। - डॉ. सरोज सिंह, विभागाध्यक्ष स्त्री रोग

4 of 6
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला व अन्य स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
मेरे 40 चिकित्सक दोस्त लगवा चुके हैं वैक्सीन
देश-विदेश में मेरे 40 चिकित्सक दोस्त टीका लगवा चुके हैं और उनमें किसी तरह के साइड इफेक्ट नहीं मिले। अब वह भी टीका लगवाने के बाद पूरी तरह से आश्वस्त हो गए हैं। - डॉ. संतोष कुमार, क्षय रोग विभागाध्यक्ष
विज्ञापन

5 of 6
आगरा: महिला अस्पताल में टीकाकरण कराती स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
पहले दिन ही टीका, मेरे लिए बड़ा अवसर
दस महीने से जिस बीमारी से जूझ रहे थे, उसके लिए टीका लगवाने वालों की सूची में मेरा नाम और वह भी पहले दिन ही टीका लगा तो यह मेरे लिए किसी बड़े अवसर से कम नहीं है। - डॉ. योगेश गोयल, एसएन

क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों को बड़ी राहत
क्रिटिकल केयर और आईसीयू के मरीजों के इलाज करने वालों के लिए यह टीका सबसे बड़ी राहत है। कई बार बिना पीपीई किट के भी मरीज देखते हैं, वैक्सीन से बड़ी राहत मिली।  - डॉ. त्रिलोक चंद्र, विभागाध्यक्ष एनेस्थीसिया
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आगरा में कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) में सुबह 10.50 बजे टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। सबसे पहले डॉ अनुपम शर्मा को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई। दूसरे नंबर पर डॉ संतोष कुमार को वैक्सीन लगी। पहला टीका लगते हुए पूरा कक्ष तालियों से गूंज उठा। टीका लगवाने के आधे घंटे बाद डॉ अनुपम शर्मा ने बताया कि टीका लगवाने पर बहुत अच्छा लग रहा है। कोई परेशानी नहीं हुई है। यह उम्मीद का टीका है। जल्द ही हम महामारी पर जीत हासिल कर लेंगे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें