केरल में कोरोना वायरस का मरीज मिलने के बाद आगरा में अलर्ट और बढ़ा दिया गया है। अब स्वास्थ्य विभाग ने होटल व्यवसायियों को निर्देशित किया है कि यदि उनके यहां चीन से कोई पर्यटक ठहरे तो तत्काल इसकी सूचना कार्यालय में दें। वहीं 28 दिन पहले तक भी कोई चीन की यात्रा से लौटा है तो उसकी भी स्क्रीनिंग की जाएगी।
विज्ञापन
2 of 7
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश वत्स ने कहा कि पर्यटन के लिहाज से यहां चीन के लोग यात्रा करते हैं। होटल व्यवसायियों को भी अलर्ट कर दिया है। आगरा में 600 से अधिक होटल हैं, ऐसे में उनके संचालकों को चीनी नागरिक के ठहरने के लिए आने पर जानकारी देने को कहा गया है।
विज्ञापन
3 of 7
मास्क लगाए पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
होटल एंड रेस्टोरेंट ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश वाधवा ने बताया कि सभी होटल संचालकों को इसकी जानकारी दे दी है, किसी चीनी पर्यटक के आने की सूचना तत्काल सीएमओ को दी जाएगी। उधर, ताजमहल के आसपास कोरोना वायरस की दहशत देखी जा रही है। यहां पुलिसकर्मी मॉस्क लगाकर ड्यूटी कर रहे हैं। उन्हें डर है कि किसी पर्यटक से कोरोना वायरस न फैल जाए। इसको देखते हुए उन्होंने मॉस्क पहने हैं।
4 of 7
सीएमओ डॉ मुकेश वत्स
- फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने सीएमओ से फोन पर बात की है। उसने बताया कि उसकी पत्नी चीन में रहती है और वो 17 दिन पहले ही वहां से यात्रा कर लौटा है। सीएमओ ने उससे स्वास्थ्य संबंधी किसी परेशानी के बारे में पूछा तो बताया कि वो पूरी तरह से स्वस्थ है। सीएमओ ने बताया कि उसको किसी भी परेशानी होने पर सूचित करने को कहा है, चिकित्सकीय टीम भी निगरानी रखेगी।
विज्ञापन
5 of 7
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
पटना और गया में घूमने आए चीनी नागरिक ने वहां के प्रशासन को आगरा के स्मारक देखने जाने की बात बताई। इसकी जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट रहा। होटल व्यवसायियों से भी उनके पासपोर्ट और फोटो भेजकर जानकारी की, लेकिन ऐसा कोई व्यक्ति नहीं मिला। सीएमओ ने बताया कि सूचना पर रैपिड रिस्पांस टीम भी सक्रिय रही, किसी होटल में चीनी नागरिक के ठहरने की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
6 of 7
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए दो आइसोलेशन कक्ष बनाए गए हैं। इनमें 10 बेड की सुविधा की गई है। गंभीर मरीजों को ट्रॉमा सेंटर में रखा जाएगा। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को प्राचार्य ने बैठक कर व्यवस्थाएं परखीं।
प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि मेडिसिन विभाग में पहले से ही आइसोलेशन वार्ड बना हुआ है। इमरजेंसी में अतिरिक्त 10 बेड की सुविधा वाले आइसोलेशन कक्ष तैयार कर दिए हैं। इसके प्रभारी डॉ. प्रशांत प्रकाश रहेंगे। मेडिसिन विभाग में बने आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्थाएं भी दुरुस्त करा दी गई हैं।