फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये लापरवाही पड़ेगी भारी: आगरा एसएन इमरजेंसी में कोविड नियमों की अनदेखी, बिना मास्क वालों की रोकटोक नहीं

Tue, 04 Jan 2022 11:17 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
एसएन इमरजेंसी में बिना मास्क के युवक - फोटो : अमर उजाला
आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में कोविड नियमों की अनदेखी भारी पड़ सकती है। संक्रमण बढ़ने पर भी यहां पर कोरोना से बचाव की व्यवस्था चौपट है। बोर्ड पर नियमों का हवाला जरूर दिया है, लेकिन इसको अमल में नहीं लाया जा रहा। यहां रोजाना 500 से अधिक मरीज और तीमारदार आते हैं। इनकी थर्मल स्क्रीनिंग बंद है। थर्मल स्क्रीनिंग बूथ किनारे पड़ा है और बिना मास्क के लोगों पर भी कोई रोकटोक नहीं है। इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा अधिक है।
थर्मल स्क्रीनिंग कराने और बिना मास्क के प्रवेश के नियम को सख्ती से अमल में लाएंगे। कर्मचारी भी लगा रहे हैं, जिनके पास मास्क नहीं होगा, उनको मौके पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। - डॉ. प्रशांत गुप्ता, प्राचार्य 
दृश्य एक: 
थर्मल स्क्रीनिंग बूथ खाली, कोने में खिसकाया
इमरजेंसी में आगरा कॉलेज रोड की ओर से बने प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था को बूथ लगा था। इसमें दूसरी लहर तक एक कर्मचारी की तैनाती थी, जो आने वालों के नाम और तापमान दर्ज करता था, अब इसे हटाकर कोने में कर दिया है और थर्मल स्क्रीनिंग नहीं हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
सैनिटाइजर की खाली मशीन - फोटो : अमर उजाला
दृश्य दो: 
मास्क नहीं, हाथ भी सैनिटाइज नहीं हो रहे 
इमरजेंसी के दोनों प्रवेश द्वार से बिना मास्क के ही मरीज, तीमारदार प्रवेश कर रहे हैं। इनकी रोकटोक नहीं की जा रही। दूसरी लहर तक यहां गार्ड लगे थे, जो बिना मास्क वाले लोगों को मौके पर मास्क देकर प्रवेश कराते थे। उनके हाथों को भी सैनिटाइज किया जाता था। यह व्यवस्था भी बंद है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
संभागीय परिवहन कार्यालय आगरा
आरटीओ: मास्क की अनदेखी, सैनिटाइजर मशीनें भी सूखी
कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में सोमवार को हैंड सैनिटाइजर मशीनें सूखी पड़ी थीं। लाइसेंस पटल पर जमा होने वाली भीड़ में ज्यादातर लोग मास्क नहीं लगाए हुए थे। यहां तक कि कर्मचारियों ने भी चेहरों पर मास्क नहीं लगाया हुआ है। कोविड हेल्प डेस्क भी यहां नहीं बनाई गई है। यहां पर रोजाना 1500-1600 आवेदक आते हैं।

 

4 of 5
संभागीय परिवहन विभाग आगरा में आए लोग - फोटो : अमर उजाला
दृश्य एक- लाइसेंस कक्ष की इमारत, दोपहर 12 बजे
यहां दोनों गेटों पर लगाई गईं हैंड सैनिटाइजर की मशीनों में सैनिटाइजर नहीं भरा गया है। कर्मचारियों ने बताया कि नवंबर से ही सैनिटाइजर डालना बंद कर दिया गया था। अब संक्रमण बढ़ गया है उसके बाद भी अनदेखी की जा रही है। आरटीओ में चार स्थानों पर यह मशीनें लगाई गई हैं मगर कहीं भी इनमें सैनिटाइजर नहीं मिला। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरटीओ विभाग में खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
दृश्य दो, लाइसेंस पटल
आवेदकों की लंबी लाइन लगी हुई है। ज्यादातर के चेहरों पर मास्क नहीं है। कर्मचारियों ने भी मास्क नहीं लगा रहे हैं। यहां बाहरी तत्वों का बेरोकटोक आवागमन जारी है। दलालों के साथ ही गाड़ियों की फिटनेस कराने वाले भी बिना मास्क के घूम रहे हैं। यही हाल परमिट, स्थायी लाइसेंस पटल, फीस पटल, रजिस्ट्रेशन कक्षों है। पुरानी इमारत के कार्यालयों में भी यही हालत हैं। 

अब करेंगे सख्ती: आरटीओ
संक्रमण में कमी आने पर कुछ लापरवाही हो रही थी। लेकिन अब सख्ती की जाएगी। मास्क के बिना प्रवेश देना बंद करेंगे। सैनिटाइजर भी रखवाया जाएगा। - प्रमोद कुमार सिंह, आरटीओ (प्रशासन)

ताजमहल पर टिकट काउंटर बंद: स्मारक के अंदर कोविड प्रोटोकॉल की उड़ीं धज्जियां, बिना मास्क के दिखे पर्यटक
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें