शहर में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ते जाने के बावजूद कुछ लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को बस अड्डे के बाहर रोडवेज से लेकर डग्गमार बसों तक में सवारियां ठूंस-ठूंसकर भरी जा रही थीं। बाजारों में सामाजिक दूरी तार-तार थी। लेडी लॉयल में तीमारदार झुंड बनाकर बैठे थे।
विज्ञापन
2 of 5
रोजवेज की बस में यात्री
- फोटो : अमर उजाला
आईएसबीटी के बाहर रोजवेज की बस में यात्री सटकर बैठे थे। कई लोग मास्क भी नहीं लगाए थे। सीटें फुल हो जाने के बाद भी कंडक्टर सवारियों को आने के लिए कह रहा था।
विज्ञापन
3 of 5
डग्गामार वाहन में सवारी
- फोटो : अमर उजाला
डग्गामार वाहन में छह की जगह 12 सवारी
सिकंदरा हाईवे, दोपहर 1.30 बजे
सिकंदरा हाईवे पर छह सीटर डग्गेमार वाहन में बिना मास्क लगाए वाहन चालक ने गुड़गांव के लिए 12 सवारियों को बिठा लिया। ये लोग भी मास्क नहीं लगाए थे। तीन लोग तो चालक ने अपनी सीट के पास ही बिठा रखे थे।
4 of 5
ऑटो में सवारी
- फोटो : अमर उजाला
ऑटो में तीन की जगह सात सवारी
खंदारी चौराहा, शाम 3.30 बजे
ऑटो में चालक ने सात सवारी बिठा रखी हैं जबकि नियम तीन का है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी उसे रोक नहीं रहे हैं। न ही खंदारी पर चेकिंग हो रही है।
बिना मास्क लगाए खड़े लोग
आरटीओ कार्यालय के बाहर, दोपहर 3.30 बजे
आरटीओ कार्यालय के बाहर दुकानों पर युवक खड़े हैं। ये मास्क भी नहीं लगाए हैं। सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं है।