फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: सिपाही की मौत से गमजदा हुआ महकमा, नम आंखों से दी विदाई

Sun, 07 Apr 2019 10:41 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
सिपाही अमित कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सड़क हादसे में घायल सिपाही की शनिवार सुबह मौत हो गई। सिपाही शुक्रवार रात को ड्यूटी से पुलिस लाइन लौट रहा था। अमित कुमार बिजनौर के रहने वाले थे।
विज्ञापन

2 of 5
आखिरी सलामी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों ने सिपाही को आखिरी सलामी दी। अमित कुमार पुलिस सेवा में 2 दिसम्बर 2015 को भर्ती हुए थे। उन्होंने आगरा से पुलिस ट्रेनिंग पूरी की थी।
 
विज्ञापन

3 of 5
अमित कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार रात थाना लाइनपार क्षेत्र से ड्यूटी के बाद सिपाही अमित कुमार पुत्र महावीर सिंह निवासी पृथ्वीपुर थाना चांदपुर बिजनौर पुलिस लाइन के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। इस हादसे में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

4 of 5
पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढ़ाते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सिपाही को जिला अस्पताल भेजा गया था, इसके बाद इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया। आगरा में इलाज के दौरान अमित कुमार की मौत हो गई। सिपाही का शव शनिवार को पुलिस लाइन लाया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिपाही के पार्थिव शरीर को कंधा देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों ने अमित कुमार के पार्थिव शरीर को कंधा दिया और नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें