फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी के विरोध में अनोखा प्रदर्शन, सपा कार्यकर्ताओं ने बेचे गोलगप्पे, कांग्रेस ने तले पकौड़े

Fri, 18 Sep 2020 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने अगल-अलग किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आगरा में समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अलग-अलग जगहों पर महंगाई, बेरोजगारी और निजीकरण के विरोध में अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने संजय प्लेस में गोलगप्पे बेचे, भगवान टॉकीज पर भीख मांगी और कैंट रेलवे स्टेशन पर पैदल मार्च किया। उधर, कांग्रेस ने पीएम मोदी के जन्मदिन को बेरोजगार दिवस के तौर पर मनाया गया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पकौड़े तलकर बेचे।
विज्ञापन

2 of 5
सपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
सपा जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सुबह 11.30 बजे कैंट स्टेशन पहुंचे। निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन कर रहे रेलकर्मियों के प्रदर्शन में शामिल हो गए। ईदगाह चौराहे से कैंट तक पैदल मार्च निकाला। केंद्र सरकार से इस्तीफा भी मांगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गरीब विरोधी बताया। 
विज्ञापन

3 of 5
सपा कार्यकर्ताओं ने बेचे गोलगप्पे - फोटो : अमर उजाला
सपा जिला महासचिव शिवराम यादव के नेतृत्व में शाम चार बजे संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर सपा कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी के विरोध में गोलगप्पे बेचकर विरोध दर्ज कराया। शहीद स्मारक से भगवान टॉकीज तक जुलूस निकाला। चौराहे पर पहुंच कर राहगीरों से भीख मांगी। भाजपा सरकार की नीतियों को गलत बताया गया। 

4 of 5
विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
राहुल-प्रियंका गांधी सेना के कार्यकर्ताओं ने साईं का तकिया स्थित रोजगार दफ्तर पर बेरोजगार दिवस मनाया। कांग्रेस नेता हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी ने कहा कि छह वर्षों में बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। युवा पूरी तरह निराश व हताश हो चुका है। 2016 से अब तक 53 फीसदी सरकारी नौकरियां समाप्त हो गईं। अब सरकारी उपक्रमों का निजीकरण करवाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने तले पकौड़े - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। प्रतीकात्मक रूप से राजामंडी चौराहे के पास पकौड़े बेचे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रति वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का प्रधानमंत्री का वादा फर्जी साबित हुआ। एनएसयूआई के प्रदेश संयोजक अंकुश गौतम, विवि के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष गौरव शर्मा, अपूर्व शर्मा, ललित त्यागी, संगठन के जिलाध्यक्ष बिलाल अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें