फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से हुईं मौतों पर जारी हुआ मुआवजा, मृतक आश्रितों को मिलेगी नौ लाख रुपये की राहत

Fri, 07 Jun 2019 06:43 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
1 of 5
सोरों के ग्राम भिदौनी में तेज आंधी में हुई लालाराम की मौत के बाद रोते परिजन - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में आंधी से पीड़ित परिवारों को डीएम ने शुक्रवार को गांव भिदौनी और फतेहपुर पहुंचकर ढांढस बंधाया। मृतक आश्रितों को 9-9 लाख रुपये की राहत पहुंचाने की घोषणा की है। इमसें से 4-4 लाख रुपये मृतक आश्रितों के खातों में स्थानांतरित कर दिए गए। सोरों में गुरुवार शाम आंधी ने जमकर कहर बरपाया। गांव भिदौनी में पेड़ से दबकर लालाराम और कच्चे मकान के मलबे में दबकर दरियाव सिंह की मौत हुई, जबकि फतेहपुर में लोहे के दरवाजे में दबकर भगवान देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
सोरों के फतेहपुर में मृतक के परिजनों से बातचीत करते डीएम चंद्र प्रकाश सिंह - फोटो : अमर उजाला
जिले में तीन मौतों की जानकारी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएम चंद्र प्रकाश सिंह को फोन पर तत्काल पीड़ितों की मदद करने के निर्देश दिए। शुक्रवार दोपहर डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, एडीएम योगेंद्र कुमार, एसडीएम ललित कुमार, तहसीलदार एसपी वर्मा राजस्व टीमों के साथ पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाने पहुंचे। फतेहपुर में मृत महिला के परिजनों को डीएम ने सांत्वना दी। परिजनों को जानकारी दी कि मृतक आश्रित के खाते में मुआवजे के रूप में चार लाख रुपये की धनराशि स्थानांतरित कर दी गई है।
विज्ञापन

3 of 5
कासगंज में सोरों के भिदौनी में तेज आंधी से गिरी झोपडी जिसमें दयाराम की मौत हो गई - फोटो : अमर उजाला
किसान दुर्घटना बीमा योजना के पांच लाख रुपये भी जल्द दिलाए जाएंगे। इसके बाद डीएम का अमला गांव भिदौनी पहुंचा। यहां डीएम ने लालाराम और दरियाव सिंह के घर पर रोती बिलखतीं महिलाओं को ढांढस बंधाया और धनराशि के संबंध में जानकारी दी। आंधी से नगला खुशहाली में किसान ओमप्रकाश की दो भैंस दीवार में दबकर मर गईं। शासन के निर्देश पर डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने किसान ओमप्रकाश के खाते में 46 हजार रुपये की मुआवजा राशि भेजी है। किसान को इसकी जानकारी प्रशासन ने भेज दी है।

4 of 5
कासगंज के ग्राम भिदौनी में मृतक लालाराम के परिजनों से वार्ता करते डीएम चंद्र प्रकाश सिंह - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने गांव भिदौनी में तहसीलदार को निर्देश दिए कि गांव से लौटते ही सीधे तहसील पहुंचे और तत्काल मृतक आश्रितों के नाम की फौती करें और वारिसान के नाम खतौनी में दर्ज करा दें। इससे किसान दुर्घटना बीमा की धनराशि जल्द दिलाई जा सकेगी। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुआवजे के 4-4 लाख रुपये प्रत्येक पीड़ित परिवार के खातों में भेज दिए गए हैं। तीनों मृतक किसान हैं। किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत 5-5 लाख रुपये की धनराशि दिलाने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कासगंज के ग्राम भिदौनी में आंधी से टूटा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कासगंज जनपद में तीन किसानों की मौत हुई थी। इन तीन परिवार के चार मृतक आश्रितों को ये धनराशि मिलेगी। 12 लाख रुपये मुआवजे के तीनों मृतक आश्रितों के खातों में भेजे गए हैं। 15 लाख रुपये दुर्घटना बीमा योजना के तहत भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। सात दिन में क्षति आकलन कर अन्य आंधी पीड़ितों को राहत देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें