फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज महोत्सव: शिल्पग्राम में सुरों से सजी शाम, लाफ्टर नाइट में लगे ठहाके, डांस ने जीता दिल

Sun, 24 Feb 2019 11:49 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
taj mahotsav 2019
ताज महोत्सव में शनिवार की शाम गुलाबी सर्दी के बीच एयरफोर्स के विंग कमांडर संतोष अस्थाना ने रोमांटिक गीतों से शिल्पग्राम को महका दिया। इसके बाद लाफ्टर नाइट में स्टैंड अप कॉमेडियनों सुनील पाल, राजू रैंचो, दीपू श्रीवास्तव और पीके मस्त ने हंसी की फुलझड़ियां छोड़ीं। देर रात तक चारों स्टैंड अप कॉमेडियनों ने दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोट-पोट कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
taj mahotsav 2019,
ताज महोत्सव में मुक्ताकाशीय मंच पर एयरफोर्स के विंग कमांडर संतोष अस्थाना की आवाज का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला। उन्होंने कई गीत सुनाए, जिन श्रोता झूमते नजर आए। वहीं शिल्प मेले में खरीदारी करने आई महिलाएं और युवा उनकी आवाज के जादू पर मुक्ताकाशीय मंच पर आ गए और उनके साथ सुर मिलाते रहे। कई गीतों को उन्होंने पेश किया। संतोष अस्थाना कभी रोमांटिक गीत गुनगुनाते रहे तो कभी जोशीले गीतों से युवा दर्शकों को झूमने को मजबूर करते रहे।
विज्ञापन

3 of 6
taj mahotsav 2019,
टीवी पर प्रसारित हुए लॉफ्टर शो में रतन नूरा के किरदार के जरिए लोगों को हंसाने वाले कॉमेडियन सुनील पाल अपने साथियों साथ मंच पर आए तो लोगों ने उन्हें रतन नूरा के नाम से ही पुकारा। पाल ने राजनीति, समाज, मौजूदा माहौल और पारिवारिक माहौल पर अपने किरदारों के जरिए हास्य रस की फुहार की। 

4 of 6
taj mahotsav 2019,
स्टैंड अप कॉमेडियन राजकुमार रैंचो ने अपनी विशिष्ट शैली में जो हास्य रचनाएं पेश की, वह टीवी के उलट ज्यादा प्रभावित करती दिखीं। राजू रैचों को बच्चों की सबसे ज्यादा तालियां मिलीं। रैंचो के किरदार के जरिए राजू ताज महोत्सव में छाए रहे। दीपू श्रीवास्तव और पीके मस्त ने चुटकुले के जरिए लोगों को लोट पोट कर दिया।
विज्ञापन

5 of 6
taj mahotsav 2019,
आगरा घराने की बंदिशें इस महोत्सव में पहली बार शनिवार को गूंजी। संदीप भट्टाचार्य ने बंदिशों को पेश किया। मीतू सिंह ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी तो वहीं दिनेश कुमार की बांसुरी के सुरों ने तालियां बटोरीं। बृज लोक संगीत को सुनीता धाकड़ ने पेश किया। भंवर सिंह खींची ने सितार वादन और जीएल गुणे संगीत अकादमी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
taj mahotsav 2019,
ग्वालियर की डॉल के नाम से चर्चित जयेश कुमार ने ताज महोत्सव में कथक पेश किया। नौ साल की कथक नृत्यांगना डॉल एक घंटे से ज्यादा लाइव प्रस्तुति दे चुकी हैं। छोटे बिरजू महाराज के नाम से प्रसिद्ध हो रही जयेश को अंतर्राष्ट्रीय नृत्य कला अवार्ड, बाल रत्न अवार्ड आदि मिल चुके हैं। वह नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय डांस उत्सव, मालवा उत्सव, पुणे, बंगलुरू, मुंबई में प्रस्तुति दे चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें