फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: सीएम योगी ने कृष्ण भक्त रसखान को किया नमन, विजिटर रजिस्टर में लिखा- भक्ति जात-पात नहीं देखती...

Tue, 07 Jun 2022 09:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
भक्त रसखान के समाधि स्थल पर सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यमुना किनारे रमणरेती स्थित कृष्ण भक्त रसखान और ताज बीबी के समाधि स्थल को देखा और पुष्प अर्पित किए। इसके बाद विजिटर रजिस्टर में लिखा कि भक्ति जात-पात नहीं देखती। रसखान तथा ताज बीबी इसका उदाहरण हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन के बाद रमणरेती पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब नौ करोड़ की लागत से तैयार हुए रसखान समाधि स्थल का भ्रमण किया। यहां पर्यटकों की दृष्टि से तैयार की गई सुविधाओं के साथ हरित वातावरण की सराहना की। उन्होंने ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से विकसित रसखान, ताज बीबी फोटो गैलरी, चलचित्र भवन का भी अवलोकन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने समाधि स्थल पर मौलश्री का पौधा लगाकर पर्यावरण का संदेश दिया। चलचित्र भवन में रसखान पर बनी 18 मिनट की डॉक्यूमेंट्री देखी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
भक्त रसखान समाधि स्थल पर आर्ट गैलरी देखते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
इससे पूर्व जीएलए के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, चीफ फाइनेंस ऑफिसर विवेक अग्रवाल, प्रतिकुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता, कुलसचिव अशोक कुमार सिंह ने रसखान समाधि स्थल पर मुख्यमंत्री को बुके भेंटकर उनका स्वागत किया। समाधि स्थल की देखरेख जीएलए विवि की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने भ्रमण के बाद विजिटर रजिस्टर में लिखा है कि श्रीकृष्ण भक्त रसखान व ताज बीबी की समाधि का पुनरोद्धार सराहनीय पहल है। भक्ति जात-पात नहीं देखती। रसखान तथा ताज बीबी इसका उदाहरण हैं।

4 of 5
पौधारोपण करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने समाधि स्थल पर मौलश्री का पौधा लगाकर पर्यावरण का संदेश दिया। सीएम योगी ने ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से सुंदरीकरण की यह योजना अत्यंत सराहनीय है। भ्रमण के दौरान पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, सांसद हेमा मालिनी, विधायक श्रीकांत शर्मा, पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी, मेघश्याम सिंह, ओमप्रकाश, महापौर मुकेश आर्य बंधु, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बरसाना पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

सीएम के स्वागत को लेकर विवाद

महावन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रसखान समाधि स्थल पर स्वागत को लेकर सुरक्षा कर्मी व संतों के बीच विवाद हो गया। रमणरेती स्थित आश्रम के संत मुख्यमंत्री का स्वागत हाथी के साथ करने के इच्छुक थे, जबकि सुरक्षा कर्मी इससे सहमत नहीं हुए। इसे लेकर दोनों के बीच नोंकझोंक हो गई। बाद में संतों ने विद्यालयों के बच्चों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें