कुंभ क्षेत्र में मां यमुना के लिए ठाकुर चैन बिहारी के भक्तों ने सोमवार को चुनरी मनोरथ का आयोजन किया। यमुना मैया को 108 साड़ी पहनाई गईं। इस मनोरथ के दौरान देवरहा बाबा घाट से आश्रम तक यमुना की आभा देखते ही बन रही थी। वृंदावन कुंभ में घमंडदेवाचार्यपीठ का खालसा लगाया गया है। सोमवार को खालसा के संत रूप किशोर दास महाराज के सानिध्य में महंत वेणुगोपाल द्वारा यमुना में चुनरी मनोरथ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
2 of 5
वृंदावन में चुनरी महोत्सव के दौरान भक्त
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ शिविर से देवरहा बाबा घाट तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें रथ पर सवार होकर ठाकुर चैनबिहारी यमुना के तट तक पहुंचे। यहां अनेक नावों के माध्यम से चैनबिहारी के भक्तों ने मां यमुना को 108 साड़ी पहनाई। देवरहा बाबा घाट से देवरहा बाबा आश्रम तक नावों के सहारे भक्तों द्वारा किए गए चुनरी मनोरथ के दौरान यमुना की आभा देखते ही बन रही थी। 108 साड़ियों के घेरे की खूबसूरती भी भक्तों को आनंदित कर रही थी। इस मौके पर आचार्य अंबिका व्यास, लाडिलीदास, विकास मिश्रा आदि सहयोगी के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 5
वृंदावन कुंभ में प्रस्तुति के दौरान कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
कान्हा पकड़ो ना बीच बाजार नहीं तो मैं मर जाऊंगी
कुंभ के संस्कृति ग्राम में आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में नित नई प्रस्तुतियां देखने को मिल रही हैं। प्रदेश भर से आए कलाकार सांस्कृतिक एवं धार्मिक प्रस्तुतियां दे रहे हैं। सोमवार को ब्रज की विख्यात कलाकार डॉ. सीमा मोरवाल के नेतृत्व में ब्रज के कलाकारों ने लोकगीत एवं नृत्य पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। बांके बिहारी के चरणों में अपनी प्रार्थना अर्पित करते हुए सबसे पहले डॉ. सीमा मोरवाल ने साथी कलाकारों के साथ ब्रज वंदना मेरे बांके बिहारी लाल मन रखियो अपने चरनन में प्रस्तुत की। तदोपरांत मंच को होली के रंग में रंग दिया। कन्हैया व गोपियों की होली बड़ा मनोहारी दृश्य कान्हा पकड़ो ना बीच बाजार नहीं तो मैं मर जाऊंगी, गीत की प्रस्तुति दी। इसके अलावा दामोदर शर्मा के रसिया हुए। इसमें उन्होंने होली होली खेलूंगी तो उसे हार ना मानूंगी व श्याम रंग में रंग गई रसिया से सभी को आनंदित कर दिया। डॉ. खेमचंद यदुवंशी के दल ने सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र स्वांग का मंचन किया। स्वामी राम बल्लभ शर्मा के निर्देशन में श्याम सगाई और भगवान कृष्ण व दादा के प्रथम मिलन लीला का मंचन किया गया।
4 of 5
वृंदावन कुंभ बैठक मेला 2021
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना की आहट से सतर्क हुए स्वास्थ्य अधिकारी
कोरोना की एक बार फिर बढ़ती आहट ने स्वास्थ्य विभाग को फिर से सतर्क कर दिया है। खासकर वृंदावन कुंभ को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों की सतर्कता और बढ़ गई है। सोमवार को 300 लोगों के कोविड जांच की गई। इसमें 100 साधु-संत भी शामिल रहे। देशभर में एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे कोरोना के केस की झलक धर्म नगरी मथुरा-वृंदावन में भी दिखाई देने लगी है। यहां भी पिछले कुछ दिनों से नए केस सामने आने लगे हैं। गत दिवस वृंदावन में आठ नए केस आए थे। इस संख्या ने स्वास्थ्य विभाग को चिंता में डाल दिया है।
वृंदावन कुंभ क्षेत्र में कोरोना की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता का कारण वृंदावन कुंभ है। यहां देश भर से हजारों साधु-संत और श्रद्धालु यमुना के तट पर डेरा डाले हैं। ऐसे में एक बार फिर सतर्कता का काम शुरू हो गया है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोविड के मद्देनजर कई स्तर पर काम किया। कुंभ क्षेत्र के प्रवेश द्वारों पर जांच का दायरा सतर्कता के साथ बढ़ाया गया। इसके अलावा कुंभ में रह रहे साधु-संतों के शिविरों में पहुंचकर कोविड की जांच की गई। कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि सोमवार को 300 जांच की गई हैं। इसमें करीब 100 साधु-संत भी शामिल हैं। बाकी आम व्यक्ति श्रद्धालु हैं।