क्रिसमस के अवसर पर सोमवार रात को आगरा के सभी गिरिजाघर दूधिया रोशनी से जगमगा उठे। रात 12 बजे प्रभु ईसा मसीह के जन्म का एलान किया गया। प्रभु ईसा मसीह के जन्म की खबर मिलते ही मसीह समाज में खुशियां छा गईं। मेरी क्रिसमस और हैप्पी क्रिसमस की बधाइयों का दौर शुरू हो गया। सभी ने खुशी में गाया ‘सुनो ये खबर यीशु जन्मा है दुनिया का प्यारा, चलो बेथहेलम वह है चरणी में लेटा दुलारा।’
विज्ञापन
Christmas 2018: प्रभु यीशु के जन्मदिन पर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए चर्च, देखें तस्वीरें
2 of 8
Merry Christmas
- फोटो : अमर उजाला
मसीह समाज में क्रिसमस से करीब चार हफ्ते पहले ‘आगमन काल’ में ईसाई विश्वासी प्रार्थना, दानपुण्य, पाप स्वीकार संस्कार जैसे कार्य कर रहे थे। 24 दिसंबर की शाम को प्रभु के जन्मोत्सव का साक्षी बनने के लिए गिरजाघरों में बड़ी संख्या में विश्वासियों का पहुंचना शुरू हो गया। रात 11 बजे से गायन मंडलियों ने बधाई गीत (कैरल्स सिंगिंग) का गायन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Christmas 2018: प्रभु यीशु के जन्मदिन पर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए चर्च, देखें तस्वीरें
3 of 8
Merry Christmas
- फोटो : अमर उजाला
प्रतापपुरा स्थित सेंट मेरीज चर्च में प्रधान पुरोहित फादर स्टीफन के साथ फादर फ्रांसिस, फादर जोबी, फादर मून लाजरस, फादर प्रेयस ने मुख्य पूजा संपन्न कराई। आर्च बिशप के प्रभु ईसा मसीह के जन्म की घोषणा करते ही चर्च के घंटे बजने लगे। उन्होंने प्रवचन में कहा कि ईसा मसीह का जन्म पतित मानवता के उत्थान एवं उद्धार के लिए हुआ था। उन्होंने लोगों को सत्य, प्रेम और क्षमा का पाठ पढ़ाया।
Christmas 2018: प्रभु यीशु के जन्मदिन पर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए चर्च, देखें तस्वीरें
4 of 8
Merry Christmas
- फोटो : अमर उजाला
वजीरपुरा स्थित कथीड्रल चर्च निष्कलंक माता गिरजाघर (सेंट पीटर्स) में आर्च बिशप डॉ. आल्बर्ट डिसूजा ने अन्य पुरोहितों के साथ पवित्र मिस्सा बलिदान चढ़ाया। उनके साथ फादर मिरांडा, फादर जो, फादर जोसफ, फादर चार्ल्स, फादर केसी थॉमस, फादर सेबास्टियन, फादर जिप्शन, फादर पॉल थॉन्निकल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Christmas 2018: प्रभु यीशु के जन्मदिन पर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए चर्च, देखें तस्वीरें
5 of 8
Merry Christmas
- फोटो : अमर उजाला
आगरा छावनी स्थित सेंट पैट्रिक्स चर्च में फादर जॉन फरेरा, फादर डेनिस डिसूजा ने, सेंट पॉल्स चर्च में पादरी राजीवचंद ने, सेंट जोंस चर्च में फादर जिब्राइल दास, सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में पादरी सिल्वेस्टर मैसी, बैप्टिस्ट चर्च में पादरी सुरेश दयाल, छावनी के हैवलाक चर्च में पादरी एसटी गिल ने मुख्य पूजा संपन्न कराईं।
विज्ञापन
Christmas 2018: प्रभु यीशु के जन्मदिन पर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए चर्च, देखें तस्वीरें
6 of 8
Merry Christmas
- फोटो : अमर उजाला
जन्मोत्सव पूजा प्रार्थना के बाद सभी गिरजाघरों में सजी झांकियों पर पवित्र जल छिड़कर आशीष दी गई। इसके बाद एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई और उपहार देने का सिलसिला शुरू हो गया। क्रिश्चियन समाज सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष डेनिस सिल्वेरा ने सबको क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि सेंट पीटर्स चर्च में क्रिसमस प्रदर्शनी का अवलोकन 25 दिसंबर से किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Christmas 2018: प्रभु यीशु के जन्मदिन पर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए चर्च, देखें तस्वीरें
7 of 8
Merry Christmas
- फोटो : अमर उजाला
पादरी टोला, सेंट पीटर्स कालोनी समेत अन्य मसीह बस्तियों में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर घरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। ईसा मसीह के जन्म लेने पर केक काटकर खुशी मनाई गई। युवाओं ने सेंट पीटर्स चर्च और अपने घरों पर भी शानदार आतिशबाजी करके जन्म की खुशियां मनाईं। देर रात तक क्रिसमस का जश्न मनाया जाता रहा।
Christmas 2018: प्रभु यीशु के जन्मदिन पर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए चर्च, देखें तस्वीरें
8 of 8
Merry Christmas
- फोटो : अमर उजाला
मसीह समाज के लोग क्रिसमस पर अपने बुजुर्गों की कब्रों पर भी प्रार्थना करने जाते हैं। यह सिलसिला मंगलवार से शुरू हो गया। भगवान टाकीज स्थित मार्टर्स सिमिट्री, तोता का ताल स्थित क्रिश्चियन सिमिट्री, सिकंदरा स्थित कब्रिस्तान और छावनी के गोरों के कब्रिस्तान में कैंडल जलाई जाएंगी। लोग श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचेंगे। आगरा महाधर्मप्रांत के मीडिया प्रभारी फादर मून लाजरस ने मांग की है कि इस दौरान गोरों के कब्रिस्तान की ओर जाने वाले रास्ते में रोकटोक नहीं की जाए।