गिरजाघरों में प्रभु यीशु का जन्मदिवस मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। युवाओं ने गिरजाघरों में चरनी की झांकियां सजाने का काम शुरू कर दिया है। गिरजाघरों को गुब्बारों और स्टार्स से सजाया जा रहा है। युवाओं की टोलियां क्रिसमस के लिए बधाई गीतों का अभ्यास करने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
2 of 6
स्टार्स से सजाया जा रहा गिरजाघर
- फोटो : अमर उजाला
शहर के निष्कलंक महामाता गिरजाघर (सेंट पीटर्स), सेंट मेरीज गिरजाघर, सेंट हैवलॉक चर्च, सेंट पैट्रिक चर्च, सेंट पॉल्स चर्च में युवाओं ने चरनी व गोशाला की झांकियां सजाना शुरू कर दिया है। इसमें प्रभु यीशु के जन्म के समय की झांकी बनाई गई हैं। माता मरियम और चरवाहे, गाय, भेड़, बकरियों के चित्र सजाए गए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
गिफ्ट गैलरी
- फोटो : अमर उजाला
सेंट पीटर्स में तीन दिन तक चलने वाली प्रदर्शनी की सजावट का काम भी शुरू हो गया है। यह प्रदर्शनी कॉलेज परिसर में लगाई जाती है। इसमें कई तरह की झांकियां और मॉडल बनाए जाते हैं। सेंट पीटर्स में मुख्य द्वार पर प्रभु यीशु का बड़ा कटआउट लगाया जाता है। इसके साथ ही गिरजाघरों में विद्युत सजावट आदि का काम भी शुरू हो गया है। गिरजाघरों के अंदर स्टार्स और गुब्बारों की सजावट की जा रही है। सर्दी की छुट्टियां होते ही मसीह समाज के युवा इन कार्यों में जुट गए हैं। दूसरी ओर, शाम को युवा कैरल सिंगिंग के लिए भी अभ्यास कर रहे हैं। प्रभु यीशु के जन्म के बधाई गीतों की संगीतमय प्रस्तुतियां दी जा रही हैं।
4 of 6
सेंटा क्लॉज मास्क
- फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस से तीन दिन पहले से ही लोग गिरजाघरों में फादर के सामने पाप स्वीकार संस्कार के लिए पहुंच रहे हैं। आगरा महाधर्मप्रांत के मीडिया प्रभारी फादर मून लाजरस ने बताया कि त्योहारों से पहले लोग अपनी जाने, अनजाने में की गई गलतियों के लिए क्षमा मांगते हैं और भविष्य में ऐसा नहीं करने का संकल्प लेते हैं। फादर ने बताया कि सभी गिरजाघरों में पाप स्वीकार संस्कार के लिए मसीही समाज के लोग पहुंच रहे हैं। यह सिलसिला क्रिसमस तक चलेगा।
विज्ञापन
5 of 6
बाजार में क्रिसमस के लिए उपहार खरीदती बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
शहर में कमला नगर, शहीद नगर, सदर बाजार, संजय प्लेस से लेकर सेंट पीटर्स रोड तक दुकानों और गिफ्ट गैलरी में क्रिसमस के सामान की बिक्री की जा रही है। क्रिसमस ट्री सजाने का सामान, घंटियां, वाल्स, स्टार्स, खेल खिलौने मिल रहे हैं। चरनी की झांकी सजाने का सामान, म्यूजिकल सेंटा की खासी डिमांड है।
बच्चों को भा रहे सेंटा क्लॉज की लाल पोशाक, टोपी और मास्क
- फोटो : अमर उजाला
सेंटा क्लॉज की लाल पोशाक, टोपी और मास्क बच्चों को भा रहे हैं। इसके अलावा जिंगल बेल्स, स्टार्स, स्टिक, फ्लावर्स, स्टीकर्स और अन्य सजावट का सामान मिल रहा है। किरन स्टोर के रघुनाथ ने बताया कि स्कूलों में क्रिसमस को मनाए जाने के लिए बच्चे सेंटा की ड्रेस, मास्क, क्रिसमस ट्री खरीद रहे हैं। मसीही समाज के लोग घरों में सामान ले जाकर क्रिसमस ट्री खुद सजाते हैं।