फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: फिरोजाबाद में आंधी के दौरान दीवार गिरने से किशोर की मौत, अन्य हादसों में पांच घायल, पेड़-खंभे गिरे

Mon, 23 May 2022 07:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 6
आंधी के दौरान गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में आंधी और बारिश के साथ मौसम ने सोमवार को करवट ली। कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। बरकतपुर में अचानक पेड़ गिरने से पांच लोग घायल हो गए। पचोखरा के गांव छितराई में दीवार गिरने से किशोर की मौत हो गई। खैरगढ़ क्षेत्र में पेड़ के गिरने से रास्ता अवरुद्ध हो गया। कोटला रोड पर भी पेड़ गिरने से राहगीरों को दिक्कत हुई। बिजली के खंभे गिरने से आपूर्ति प्रभावित रही। हालांकि बारिश होने के साथ दिनभर ठंडी हवा चलने से मौसम काफी सुहावना हो गया। लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। 

सोमवार को सुबह उत्तर दिशा की ओर से उठी काली घटाओं के साथ आंधी का क्रम आधा घंटे तक चलता रहा। आंधी थोड़ी कम होने के साथ ही बारिश शुरू हो गई। चौराहों पर लगे होर्डिंग्स उड़ गए। औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री के टिनशेड उड़ गए। बरकतपुर निवासी महेशचंद्र के घर के बाहर खड़ा पेड़ उनके कच्चे मकान पर गिर गया। पेड़ गिरते ही चीख पुकार मच गई। महेशचंद्र की पत्नी रामवती के साथ ही उनके तीन बेटे कमल किशोर, विनोद एवं आकाश एवं सुमन पत्नी किताब सिंह घायल हो गए। ग्रामीण घायलों को तत्काल चिकित्सक के पास ले गए। 
विज्ञापन

2 of 6
आंधी के दौरान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
थाना पचोखरा के गांव छितराई में आंधी के दौरान दीवार गिरने से 14 वर्षीय यश चौधरी पुत्र योगेंद्र चौधरी मलबे में दब गया। उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया। दोपहर करीब 3:30 बजे इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह लेखपाल विवेक प्रताप सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी कर परिवार को ढांढस बंधाया।  
विज्ञापन

3 of 6
आंधी में टूटकर गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
कोटला रोड पर बंबा चौराहे से आगे तेज आंधी के कारण पेट टूटकर गिरने से रास्ता अवरुद्ध हो गया। खैरगढ़ क्षेत्र के कनवारा निकाऊ की ओर जाने वाले मार्ग पर तेज आंधी के कारण पेड़ टूटकर गिरने से रास्ता अवरुद्ध हो गया। कसबा खैरगढ़ में टीनशेड उड़ गए। फरिहा और एका में झमाझम बारिश होने से मौसम काफी सुहावना हो गया। जसराना क्षेत्र में भी बारिश हुई। नारखी एवं मक्खनपुर क्षेत्र में तेज हवाओं  के चलने के साथ बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। 

4 of 6
कच्चे मकान पर गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
जसराना के गांव खेरिया पटीकरा में पेड़ टूटकर एक कच्चे मकान पर गिर गया। पेड़ गिरने से केदार सिंह का मकान धराशायी हो गया। पड़ोसियों ने घर के अंदर फंसे परिवार को बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी। नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह ने कहा मकान पर पेड़ गिरने की सूचना मिली है। लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
आंधी के कारण कई इलाकों में बिजली हुई गुल - फोटो : अमर उजाला

आंधी ने उड़ाया बिजली का फ्यूज  

आंधी एवं बारिश ने बिजली का फ्यूज उड़ा दिया। कई स्थानों पर बिजली के खंभों से इंसुलेटर में खामी आ जाने के कारण बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। जसराना, फरिहा, एका एवं खैरगढ़ क्षेत्र में सुबह सात बजे से गायब हुई बिजली शाम को पांच बजे तक चालू नहीं हो सकी। पूरे दिन लोग बिजली के आने का इंतजार करते रहे। बिजली नहीं आने के कारण इन्वर्टर भी बंद हो गए। 

फरिहा क्षेत्र के जेई बलराम गु्प्ता ने बताया कि जसराना क्षेत्र में फाल्ट होने के कारण बिजली की आपूर्ति प्रभावित रही है। खैरगढ़ क्षेत्र के जेई अशोक कुमार ने बताया कि जसराना क्षेत्र में 33 हजार केवीए लाइन में खराबी आ जाने के कारण बिजली आपूर्ति बंद रही। एका क्षेत्र में बिजली के गायब रहने से दुकानदारों के साथ व्यापारियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में तीन बजे करीब बिजली की आपूर्ति सुचारु हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आंधी के बाद बारिश हुई - फोटो : अमर उजाला

आम की फसल को हुआ नुकसान  

धूल भरी आंधी एवं बारिश ने आम उत्पादक किसानों के लिए हानि पहुंचाई है। आंधी के कारण पेड़ों पर लगी अमिया टूटकर गिरने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। हालांकि जिले में आम का उत्पादन करने वाले किसानों की संख्या काफी कम है। 

बारिश किसानों के लिए लाभदायक 

उप निदेशक कृषि एचएन सिंह ने कहा बारिश फसलों के लिए लाभदायक है। किसान जायद की फसलों को बारिश होने से राहत मिलेगी। वहीं खरीफ की फसलों के लिए भी किसान खेतों को तैयार कर सकेंगे। मौसम में नमी आ जाने के कारण आमजन को भी गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें