मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 मार्च को बरसाना की होली के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इसे लेकर रंगोत्सव की तैयारियों का खाका तैयार किया जा रहा है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने शनिवार को बरसाना में अधीनस्थों की बैठक ली। इसमें मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर भी तैयारियों की रूपरेखा तय की गई। हालांकि अभी आधिकारिक सूचना नहीं आई है।