कछपुरा के ‘सिरकटवा’ नरेश के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस की तेजी की वजह से कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। पुलिस ने कोर्ट में तेजी से जांच कर आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। गवाहों से भी बात कर ली गई है। पुलिस की कोशिश तेजी से गवाही कराने की है।
विज्ञापन
2 of 5
हरीपर्वत पुलिस स्टेशन आगरा
बता दें विगत 11 नवंबर की शाम को नरेश घर में शराब पी रहा था। पत्नी शांति ने मना किया। इस पर बर्तन फेंककर बाहर चला गया। शांति देवी ने बच्चों को खाना खिलाया। इसके बाद नरेश रात में किसी समय घर आया। पत्नी को घर के पीछे के कमरे में ले गया। सोमवार तड़के तकरीबन 4:30 बजे उसकी बांक से सिर काटकर हत्या कर दी। सिर को एक कनस्तर में रख लिया। सिर लेकर सुबह 10:15 बजे थाना हरीपर्वत के सामने चौराहे पर ट्रैफिक आयलैंड पर पहुंच गया था। वहीं पकड़ा गया था।
विज्ञापन
3 of 5
महिला की हत्या के बाद मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने एक महीने के भीतर इस केस की जांच पूरी कर ली। गवाहों के बयान दर्ज कर लिए। एत्माद्दौला के थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि यह जघन्य वारदात थी। एसएसपी के निर्देश पर इसकी जांच तेजी से की गई। सभी साक्ष्य जुटा लिए गए।
4 of 5
court order
- फोटो : amar ujala
अब कोर्ट में सुनवाई शुरू हो चुकी है। गवाही भी तेजी से कराई जाएगी। इस केस को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए चिह्नित किया गया है। आरोपी जेल में बंद है।
पुलिस ने बताया कि केस में 18 गवाह है। सुनवाई बहुत तेजी से चल रही है। तीन की गवाही हो चुकी है। सबसे अहम साक्ष्य नरेश के पास से बरामद हुआ शांति का सिर है। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी है। उसके कपड़ों पर खून लगा मिला था। इसकी फोरेंसिक जांच कराई गई है। तीसरा, उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल बांक बरामद की गई थी।