फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले की भक्ति में चारों ओर भक्त हुए सराबोर, बारातियों के दिखे अनोखे रूप

Wed, 14 Feb 2018 10:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
शिव बारात - फोटो : अमर उजाला
भगवान श्रीकृष्ण की जन्म स्‍थली में निकली शिव बारात ने शहर को शिव भक्ति में सराबोर कर दिया। शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर शिव के बाराती नाचते गाते नजर आए। कहीं भूत-प्रेतों का रेला था तो कहीं अहोरी झूम रहे थे। शहर में जगह-जगह भगवान शिव की बारात में शामिल हुए बारातियों की आरती और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
भक्ति में डूबे भक्त - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को महाशिवरात्रि पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान द्वारा परंपरागत रूप से शिव बारात निकाली गई। बारात का भव्य स्वरूप रहा। शिव के गणों का अद्भुत नृत्य लोगों को लुभा रहा था। बारात में बदन पर राख लपेटे भूत-प्रेत व अहोरियों को देख शहरवासी हाथ जोड़ अभिनंदन करते नजर आए। 
विज्ञापन

3 of 5
नृत्य करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
शिव जी के गणों का भंबोला नृत्य और भांग के नशे में चूर शिव गुण गले में सांपों की माला डाल त्रिशूल घुमाते हुए नृत्य करते नजर आए। बारात में मां चंडी की झांकी, मां काली सहित नौ देवियों की झांकी, ब्रह्मा, विष्णु, महेश, भोले नाथ, की झांकी के साथ ही आकर्षक सजावट में भगवान शिव का डोला निकाला गया। 

4 of 5
भोले के बाराती - फोटो : अमर उजाला
भगवान शिव की नृत्य की मुद्रा भी भक्तों के लिए आकर्षण रही। इसमें शिव जी के डोले पर जमकर फूल बरसे। लोगों ने डोले को रोककर जगह-जगह आरती की। शिवभक्तों ने संकीर्तन के भोले नाथ जयकारों से शहर को शिवमय बना दिया। शिव बारात में जन्मस्थान संस्थान के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास समेत बड़ी संख्या में शिव भक्त शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिव बारातियों का जोश देखते ही बन रहा था - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर वहीं दूसरी ओर तीर्थनगरी वृंदावन शिवमय हो गई। बुधवार को धर्म नगरी के शिव मंदिरों में शिवरात्रि पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। सुबह से ही नगर में पग-पग पर बम भोले की गूंज सुनाई दी। सुदूर क्षेत्रों से कांवर लेकर आए शिव भक्तों ने श्रद्घा के साथ मंदिरों में पूजा अर्चना की। संपूर्ण वृंदावन के दिनभर भगवान शिव के जयकारों से गुंजायमान हो उठी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें