Chief Election Commissioner Of India: ज्ञानेश कुमार के मुख्य चुनाव आयुक्त बनने पर परिवार में खुशी है। माता-पिता ने दिल्ली पहुंचकर ज्ञानेश कुमार को आशीर्वाद दिया। मंगलवार को अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में सुबोध कुमार गुप्ता ने कहा कि मेहनत, लगन और सत्यता का नतीजा है कि बेटा इस मुकाम पर पहुंचा है।
Gyanesh Kumar CEC: आगरा की विजय नगर कॉलोनी निवासी ज्ञानेश कुमार गुप्ता के मुख्य चुनाव आयुक्त बनने से परिवार में खुशी का माहौल है। पिता डॉ. सुबोध कुमार गुप्ता और मां सत्यवती गुप्ता गर्व से फूले नहीं समा रहे। बेटे को आशीर्वाद देने के लिए दोनों दिल्ली गए हुए हैं। अमर उजाला से फोन पर बातचीत में उन्होंने कहा कि बेटे ने अब तक जो मेहनत की है, उसी का नतीजा है कि उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसे वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।
विज्ञापन
2 of 8
भारत के 26वें चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
बेटे को नई जिम्मेदारी मिलने पर दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं
मुख्य चुनाव आयुक्त के पिता डॉ. सुबोध कुमार गुप्ता मूलरूप से मिढ़ाकुर के रहने वाले हैं। वह कई साल पहले आगरा में विजय नगर काॅलोनी में आकर बस गए थे। मुख्य चिकित्साधिकारी रहे हैं। श्रीराम सेंटेनियल स्कूल के चेयरमैन हैं। पत्नी सत्यवती गुप्ता स्कूल की चेयरपर्सन हैं। दोनों सोमवार को ही दिल्ली चले गए थे। उन्हें प्रयागराज कुंभ में भी जाना है। बेटे को नई जिम्मेदारी मिलने पर दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं है।
विज्ञापन
3 of 8
नए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता
- फोटो : ani
मेहनत, लगन और सत्यता का है नतीजा
मंगलवार को अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में सुबोध कुमार गुप्ता ने कहा कि मेहनत, लगन और सत्यता का नतीजा है कि बेटा इस मुकाम पर पहुंचा है। आप हमेशा निर्दोष रहें। अपना कार्य सही से करते रहें। बेटे को बचपन से यही बताते आए हैं।
4 of 8
26वें चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किए गए ज्ञानेश कुमार
- फोटो : पीटीआई
उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार के दादा श्यामलाल गुप्ता डीएवी और हुब्बलाल इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य रहे हैं। उन्हीं के आशीर्वाद, सत्यता, कार्यप्रणाली और मार्गदर्शन से हम लोग आगे बढ़े हैं, उन्हीं से बेटा भी आगे बढ़ता जा रहा है। पिता के नाम से ही श्यामलाल सरस्वती विद्या मंदिर भी यमुना ब्रिज में संचालित कर रखा है।
विज्ञापन
5 of 8
भारत के 26वें चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
स्वस्थ रहें, व्यस्त रहें, आखिर में मस्त रहें की सीख
मां सत्यवती योग सिखाती हैं। कॉलोनी के लोगों को 30 साल से योग करा रही हैं। वह 6 ब्रांच संचालित करती हैं। 100 शिष्या हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहें, व्यस्त रहें, आखिर में मस्त रहें। बेटे को भी यही सीख दे रही हैं। इसी का नतीजा है कि बेटे ने बचपन से ही टाप किया। हाईस्कूल वाराणसी के कॉलेज से और इंटरमीडिएट लखनऊ के कॉलेज से किया।
विज्ञापन
6 of 8
भारत के 26वें चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
दोनों में टॉपर रहे। आईआईटी कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई की। अब उन्हें एक और जिम्मेदारी मिली है। बेटे से यही कहूंगी कि मेहनत, ईमानदारी और लगन से अपना जीवन जीते रहें। जीवन में कभी आलस्य नहीं करें।
जब तक जिंदा हैं, तब तक यह करना है। उन्होंने कहा कि आज जिस मुकाम पर परिवार है, वह शिक्षा के बल पर ही है। परिवार में कई लोग डॉक्टर हैं। लेकिन बेटे ने चिकित्सा के क्षेत्र में जाने का रास्ता नहीं चुना।
विज्ञापन
7 of 8
भारत के 26वें चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
14 फरवरी को मनाई माता-पिता की शादी की 62वीं वर्षगांठ, आए थे ज्ञानेश
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के माता-पिता की 14 फरवरी को शादी की 62वीं वर्षगांठ थी। हर साल की तरह इस बार भी परिवार में कार्यक्रम हुआ था। घर में ही परिवार के लोग एकत्रित हुए थे। सत्यवती गुप्ता ने बताया कि दो बेटे, बहू और बेटी कार्यक्रम में आए थे। परिवार के लोगों ने खूब मजा किया था। एक साथ फोटो खिंचवाए थे। इस दिन बेटे और बेटी का परिवार जरूर आता है।
आगरा के लिए गौरव
परिवार के लोग हाल ही में घर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। तब काफी अच्छा लगा था। जब ज्ञानेश कुमार के बारे में जानकारी हुई तो परिवार को बधाई दी। यह आगरा के लोगों के लिए गौरव की बात है। -पूजा यादव, परिचित