फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप, मेजबान और केरला की टीम के बीच होगा फाइनल

Sat, 15 Dec 2018 08:59 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 7
basketball championship - फोटो : अमर उजाला
आगरा के जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएसई नेशनल बास्केटबाल चैंपियनशिप में शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले हुए। मेजबान जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल सहित जयपुर, दिल्ली, बंगलौर, केरल और छत्तीसगढ़ की टीमों ने अपने-अपने आयु वर्ग में जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप, मेजबान और केरला की टीम के बीच होगा फाइनल

2 of 7
basketball championship - फोटो : अमर उजाला
अंडर-17 बालिका वर्ग में पहला सेमी फाइनल मुकाबला एनपीएस, बैंगलोर और नीरजा मोदी, जयपुर के मध्य खेला गया। नीरजा मोदी ने 40-23 से एनपीएस, बैंगलोर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच डीपीएस राजनंद गांव, छत्तीसगढ़ और डीपीएस, नोएडा के मध्य खेला गया। इस मैच में डीपीएस, राजनंद गांव, छत्तीसगढ़ ने डीपीएस, नोएडा को 41-27 से हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया। 
विज्ञापन

सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप, मेजबान और केरला की टीम के बीच होगा फाइनल

3 of 7
basketball championship - फोटो : अमर उजाला
अंडर-17 बालक वर्ग में सेंट एडमंड, केरला और आईईएस, कुवैत के मध्य खेले गए मैच में सेंट एडमंड, केरला की टीम ने आईईएस, कुवैत की टीम को 64-37 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे मैच में डीपीएस, बैंगलोर ने डीपीएस राजनंग गांव, छत्तीसगढ़ को 58-33 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।  

सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप, मेजबान और केरला की टीम के बीच होगा फाइनल

4 of 7
basketball championship - फोटो : अमर उजाला
अंडर-19 बालिका वर्ग में मॉर्डन पब्लिक स्कूल, दिल्ली ने ऋषिकुल पब्लिक स्कूल, पानीपत को 52-43 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में पब्लिक स्कूल, राजनंद गांव, छत्तीसगढ़ ने डीएवी, लुधियाना की टीम को 40-23 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।  
विज्ञापन

सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप, मेजबान और केरला की टीम के बीच होगा फाइनल

5 of 7
basketball championship - फोटो : अमर उजाला
अंडर-19 बालक वर्ग में शांथल्य ज्योति स्कूल, केरल ने गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ को 73-62 से हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया। दूसरे सेमी फाइनल मैच में मेजबान जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल, आगरा ने आर्मी पब्लिक स्कूल, कानपुर को 31-12 से हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया। 
विज्ञापन

सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप, मेजबान और केरला की टीम के बीच होगा फाइनल

6 of 7
basketball championship - फोटो : अमर उजाला
सेमी फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में छावनी बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. पंकज महेंद्रू ने शिरकत करते हुए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर फाइनल मैच में आज मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विनोद बंसल, प्राचार्या ममता दुबे, विशाल बंसल, मोहित बंसल ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप, मेजबान और केरला की टीम के बीच होगा फाइनल

7 of 7
basketball championship - फोटो : अमर उजाला
अंडर-17 बालिका वर्ग में नीरजा मोदी, जयपुर और युगांतर पब्लिक स्कूल, राजनंद गांव, छत्तीसगढ़ के मध्य खेला जाएगा। अंडर-19 में फाइनल मैच मॉर्डन स्कूल, दिल्ली और युगांतर पब्लिक स्कूल, राजनंद गांव, छत्तीसगढ़ के मध्य खेला जाएगा। अंडर-17 बालक वर्ग में फाइनल मैच सेंट एडमंड, केरला और डीपीएस बैंगलोर के मध्य होगा, जबकि अंडर-19 बालक वर्ग का फाइनल मैच जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल और शांथल्य ज्योति स्कूल, केरला के मध्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें