नागरिकता कानून का विरोध उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हो रहा है। इस कड़ी में फिरोजाबाद में बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं शहर के उलेमाओं ने हुसैनी मस्जिद के पास बैठक की। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन चौंकन्ना रहा। हालांकि मौलाना सफी कासमी ने लोगों से कहा कि यह अमन और शांति के लिए सभा है। उन्होंने समाज के लोगों से शांति कायम रखने की अपील की।
विज्ञापन
2 of 5
बैठक के बाद उलेमाओं ने शांति की अपील
- फोटो : अमर उजाला
मौलाना सफी कासमी ने कहा कि हिंदुस्तान हमारा है, हम हिंदुस्तान के हैं। लेकिन कुछ लोगों ने अमन में खलल डालने का काम किया है। हम दुआ करते हैं कि ऐसे लोगों को अच्छी सोच दें। ताकि यह मुल्क अमन के साथ आगे बढ़े। मौलाना इश्तियाक ने कहा कि हम सभी अल्लाह से दुआ के लिए एकत्रित हुए ताकि देश में अमन कायम रहे। मौलाना तनवीर ने कहा कि अमन कायम रखने के लिए दुआ सभा हुई है। इस दौरान कारी नईम, कारी निसार साहब, हाफिज सफीअत, हाजी नईम, मौलाना इरफान, हाफिज सलीम रहे शामिल थे।
विज्ञापन
3 of 5
विरोध प्रदर्शन करते प्रसपा के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
नागरिकता कानून के विरोध में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी गांधी पार्क ने धरना प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली और जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक अजीम भाई सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। शिहोकाबाद में प्रसपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
4 of 5
पुलिस ने की पानी की बौछार
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले नागरिकता कानून को पूर्व सांसद अक्षय यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर सपा के प्रदर्शन को देखते हुए बैरियर लगा कर नाकेबंदी कर दी गई थी। मुख्यालय में जब सपाइयों को प्रवेश नहीं करने दिया तो कार्यकर्ता बैरियर तोड़कर अंदर घुसने लगे।
सपा कार्यकर्तओं पर पानी की बौछार
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पुलिस ने पानी की बौछार से सपाइयों को रोका। लेकिन पूर्व सांसद अक्षय यादव बैरियर तोड़ कर अंदर पहुंचे। जिला मुख्यालय पर दिनभर माहौल गरमाया रहा। हाईवे पर बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया। रोडवेज सहित तमाम गाड़ियों को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में निकाला गया। सपाइयों के प्रदर्शन के दौरान मुख्यालय पर बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात रहा।