फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद बस हादसाः पुलिस ने घायलों के जख्मों पर लगाया 'मानवता' का मरहम, देखें तस्वीरें

Fri, 14 Feb 2020 12:44 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 7
यात्रियों का उपचार करते सहायक पुलिस अधीक्षक डा.इरज राजा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक ट्रॉला से टकरा गई। इस हादसे में 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 31 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद का मंजर देखकर लोगों की रूह कांप गई। इस बीच पुलिस का एक मानवीय चेहरा भी सामने आया। हादसे में चुटैल व सकुशल बचे यात्रियों की मदद की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
बस में यात्रियों के बच्चे के साथ एसएसपी फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला
भीषण हादसे के बाद सकुशल बचे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने से लेकर पीने के पानी व बच्चों को बिस्कुट व नमकीन की व्यवस्था पुलिस कर रही थी। एसएसपी सचिंद्र पटेल, सहायक पुलिस अधीक्षक डॉ.इराज रजा, एसएचओ फतेहाबाद प्रवेश कुमार, मटसेना राजेश कुमार, सिरसागंज के सुनील तोमर पीने को पानी की बोतल मंगाने के साथ बच्चों को बिस्कुट, टॉफी, नमकीन दी।
विज्ञापन

3 of 7
हादसे के स्थान पर पहुंचे एसएसपी फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला
भीषण हादसे के बाद सकुशल बचे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने से लेकर पीने के पानी व बच्चों को बिस्कुट व नमकीन की व्यवस्था पुलिस कर रही थी। एसएसपी सचिंद्र पटेल, सहायक पुलिस अधीक्षक डा.इराज रजा, एसएचओ फतेहाबाद प्रवेश कुमार, मटसेना राजेश कुमार, सिरसागंज के सुनील तोमर पीने को पानी की बोतल मंगाने के साथ बच्चों को बिस्कुट, टॉफी, नमकीन दी।
 

4 of 7
हादसे वाली बस से सामान निकालते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
भीषण हादसा होने के बाद बस एवं ट्रक अंदर निकले सामान को थाना नगला खंगर तक पहुंचाने को कई थानों के पुलिसकर्मी, उप निरीक्षक ही पल्लेदार की भूमिका में दिखे। अधिकांश पुलिसकर्मी यात्रियों के सामान के बैग, कार्टून के साथ अन्य सामान को रखवाने में जुटे हुए थे।
विज्ञापन

5 of 7
हादसे वाली बस से सामान निकालते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने निर्देश दिया था कि सामान की वीडियोग्राफी कराई जाए। ताकि यदि कोई सामान लेने के लिए आए उसे दिया जा सके।वीडियोग्राफी इस लिए भी कि पता चल सके कि थाने पर क्या-क्या सामान भेजा था। 
विज्ञापन

6 of 7
बस हादसे के बाद डरे सहमे बैठे यात्री - फोटो : अमर उजाला
हादसा स्थल पर बुजुर्ग महिला शांतिदेवी कंबल ओढ़कर हाइवे किनारे बैठी हुई थी। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने जब उससे पूछा कि कहीं चोट तो नहीं लगी तो बोली कि चेहरे पर चोट लगी है। उसे एंबुलेंस के माध्यम से सैफर्ई भेजने के लिए कहा इस दौरान चेहरे पर चोट लगे होने पर मल्हम को लगाया। वृद्ध महिला को एंबुलेंस में बैठाया तो वह उतर ही गई। बोली साहब इसमें मैं मर जाऊंगी। आखिर बाद में उसे पुलिस की गाड़ी में बैठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हादसे के बाद लोगों को दूसरे वाहनों से पहुंचाने में मदद करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
भीषण हादसे के बाद पुलिस प्रशासन के साथ यूपीडा की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। यूपीडा की ओर से रवींद्र गोडवले, एएसओ नामवर सिंह, रमेशचंद्र दुवे, सीएसओ जगदीश कुमार, मनोहर सिंह के साथ काफी स्टाफ पहुंच गया। टीम ने हादसा स्थल की साफ सफाई कराने के साथ ट्रक एवं बस को क्रेन के माध्यम से कठफोरी टोल के पास रोड के किनारे पहुंचाने का काम किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें