आगरा के सिकंदरा रेलवे ओवरब्रिज पर सोमवार शाम को हुए हादसे ने लोगों को दहला दिया। ओवरब्रिज पर नगर निगम की कूड़ा गाड़ी की टक्कर से बुलेट सवार रोहित उछलकर 30 फीट नीचे सड़क पर जा गिरा। सड़क पर गिरते ही उसका सिर फट गया। मौके पर उसकी ही मौत हो गई। उसका चचेरा भाई सचिन भी बाइक पर उसके साथ था। वह पुल पर ही रह गया। वह गंभीर घायल हुआ है।
हादसा इतना भयावह था कि जिसने भी देखा उसके रौंगटे खड़े हो गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस पर जाम लग गया। पुलिस ने रास्ता साफ कराया। घटनास्थल के पास ही हनुमानजी जी का मंदिर है। इसके पुजारी भोला शंकर ने बताया कि जोर से गिरने की आवाज आई थी। वह मंदिर से बाहर आए तो युवक पड़ा हुआ था। उसके सिर से खून निकल रहा था। पुल पर उसका साथी घायल पड़ा था। बाइक भी वहीं खड़ी थी।