सड़कों पर घूम रहे सांड़ और गोवंश लोगों को घायल कर रहे हैं। आगरा के बल्केश्वर क्षेत्र में मंगलवार को एक सांड़ बिगड़ गया और उसने सड़क पर अफरा-तफरी मचा दी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
घायल व्यक्ति को उपचार के लिए ले जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में बल्केश्वर से हाइवे तक सांड़ ने उत्पाद मचाया। जो भी सांड़ के रास्ते में आया। सांड़ ने उन पर हमला बोल दिया। कई लोग सांड़ के हमले में घायल हो गए।
विज्ञापन
3 of 5
नगर निगम की जानवरों को पकड़ने वाली टीम
- फोटो : अमर उजाला
बल्केश्वर निवासी लोगों ने सांड़ के हमले की खबर नगर निगम को दी। मौके पर नगर निगम की जानवरों को पकड़ने वाली टीम पहुंची।
4 of 5
सांड़ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू चलाया
- फोटो : अमर उजाला
टीम ने जब सांड़ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू चलाया तो सांड़ और बेकाबू होने लगा। रस्सी के फंदे गले में फंसे होने के बाद भी सांड़ बमुश्किल काबू में आया।
करीब एक से दो घंटे तक चले इस ड्रामे में लोगों की सांसें थमी रहीं। सड़क पर चलने वाले लोग खड़े हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और भीड़ को सांड़ से दूर करने के लिए प्रयास किए। सांड़ को पकड़ने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली।